Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
बंगाली स्टाइल में बनाइये पत्ता गोभी सब्जी
Veg
oi-Staff
पत्ता गोभी की सब्जी काफी स्वादिष्ट और मोटापा घटाने के लिये जानी जाती है। पत्ता गोभी वैसे तो साधारण स्टाइल से बनाई जा सकती है लेकिन आज हम आपको बंगाली स्टाइल में इसे बनाना सिखाएंगे।
बंगाली स्टाइल में पत्ता गोभी बनाने के लिये आपको पंच फोरन का इस्तमाल करना है। अगर आपको नहीं पता की पंच फोरन क्या चीज़ होती है तो, हमने उसे बनाने की विधि नीचे दे रखी है। पंच फोरस से सब्जी काफी स्वादिष्ट बनती है। अब आइये जानते हैं बंगाली स्टाइल में कैसे बनाई जाती है पत्ता गोभी की सब्जी।

सामग्री-
- पत्तागोभी- 350 से 400 ग्राम, बारीक कटी
- लाल मिर्च पावडर- 1/2 चम्मच
- अदरक पेस्ट- 1 चम्मच
- प्याज- 1, कटा हुआ
- पंच फोरन (पांच मसालों का मिश्रण)- 2 चम्मच
- धनिया पत्ती- 2 चम्मच
- तेल- जरुरत अनुसार
- नमक- स्वादअनुसार
सब्जी बनाने की विधि -
- कढ़ाई में थोड़ा सा तेल गरम करें।
- फिर उसमें बारी कटी प्याज और पंच फोरन मसाला डाल कर चलाएं।
- 4 मिनट के बाद जब प्याज पक जाए तब उसमें अदरक पेस्ट, लाल मिर्च पावडर मिक्स करें।
- उसके बाद इसमें कटी हुई पत्तागोभी मिलाएं।
- आंच को धीमा करें और कढ़ाई को ढंक दें।
- इसे बीच में एक या दो बार चलाती रहें।
- फिर इसमें स्वादअनुसार नमक मिलाएं।
- इसमें हरी धनिया छिड़के और रोटी या पराठे के साथ सर्व करें।
ऐसे बनाएं पंच फोरन-
सामग्री
- साबुत जीरा - 2 चम्मच
- सौंफ -2 चम्मच
- सरसों -2 चम्मच
- मेथी दाना -2 चम्मच
- कलौंजी -2 चम्मच
विधि
सभी मसालों को मिलाकर एक एयरटाइट डिब्बे मे रखें
Comments
English summary
Bengali Cabbage Stir Fry Recipe
Story first published: Wednesday, July 8, 2015, 16:47 [IST]
Other articles published on Jul 8, 2015



Click it and Unblock the Notifications