Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्रिस्प बेबी पटैटो फ्राई
Veg
oi-Staff
आज कल बाजार में एक दम छोटे छोटे आलू आना शुरु हो गए हैं। जिन्हें हम बेबी पटैटो कह कर बुलाते हैं। अगर आपको इसकी क्रिस्पी सब्जी बनानी हो तो आप को हम इसकी विधि बताएंगे। क्रिस्पी आलू फ्राई की सब्जी में आपको आलुओं को धो कर वैसे का वैसा ही तल लेना होगा। इसे छीलने की कोई आवश्यकता नहीं है।
इस आलू की सब्जी की खास बात यह है कि इनका मजा तभी आता है जब इन्हें छीला ना जाए और ऐसे ही फ्राई कर के इसकी सब्जी बनाई जाए। तो चलिये जानते हैं क्रिस्पी बेबी पटैटो फ्राई

कितने लोगों के लिये- 3-4
तैयारी में ममय- 5 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
छोटे आलू-8-10
हरी मिर्च- 2-3
प्याज- 2
टमाटर- 1
हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
गरम मसाला- चुटकीभर
जीरा- 1 चम्मच
नमक
तेल- 1 1/2 चम्मच
विधि-
- आलू को अच्छे से धो लें।
- अब पैन में तेल डालें और उसमें आलू को डाल कर आराम से फ्राई कर लें।
- इसे मध्यम आंच पर 5 मिनट के लिये गोल्डन ब्राउन होने तक क्रिस्प फ्राई करें।
- तब तक के लिये प्याज और टमाटर का पेस्ट बना लें और दोनों को अलग अलग बाउल में रख लें।
- एक बार आलू फ्राई हो जाने के बाद उसे प्लेट में निकाल लें।
- फिर पैन में तेल गरम करें, उसमें जीरा डालें और थोड़ी देर के बाद प्याज पेस्ट डाल कर 5 मिनट भूनें।
- अब हल्दी पाउडर और नमक डालें।
- इसे 2 मिनट तक पकाएं और फिर हरी मिर्च तथा टमाटर का पेस्ट डाल कर 5 मिनट भूनें।
- इसे मिक्स करें, उसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला पाउडर डालें।
- इसे मिक्स करें और फिर आखिर में आलू डाल कर कुछ मिनट और पकाएं।
- जब यह रेडी हो जाए तब इसमें हरी धनिया छिड़क कर सर्व करें।
Comments
English summary
Crisp Baby Potatoes Fry Recipe
Story first published: Wednesday, November 27, 2013, 12:01 [IST]
Other articles published on Nov 27, 2013



Click it and Unblock the Notifications
