Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
नाश्ते में बनाइये दलिया उपमा
Veg
oi-Staff
By Purnima Singh
अपना ब्रेकफास्ट शुरु करने का सबसे अच्छा तरीका है कि कुछ हेल्दी बनाया जाए। दलिया आम घरों में खाया जाने वाला ब्रेकफास्ट है। यह स्वादिष्ट होने के साथ साथ हेल्दी भी होता है। दलिया को हर कोई पसंद करता है भले वह बच्चा हो या बूढा। आज हम आपको दलिया उपमा बनाना सिखाएंगे। दलिया उपमा बनाना बहुत ही आसान है और खाने में बहुत ही टेस्टी लगता है। आइये जानते हैं दलिया उपमा बनाने की विधि-
कितने लोगों के लिये- 2
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-
दलिया- 1 कप (भुना हुआ)
प्याज- 1
हरी मिर्च- 1
अदरक- 1 इंच पीस
सब्जियां- 1 कप (गाजर, मटर, आलू)
छौंकने के लिये
तेल- 3 चम्मच
राई- 1 चम्मच
उरद दाल- 1/2 चम्मच
कडी पत्ते- थोड़ी सी
विधि-
- सबसे पहले एक पैन में हल्का सा तेल डाल कर दलिया भून लें।
- सभी सब्जियों को बारीक काट लें। मटर को पानी में नमक मिला कर हल्का गरम कर लें जिससे वह मुलायम हो जाए।
- अब कढाई में तेल गरम करें, उसमें राई डालें।
- फिर उरद दाल और कडी पत्ता डालें।
- अब उसमें कटी हुई प्याज, अदरक, हरी मिर्च डाल कर गुलाबी भून लें।
- फिर सभी सब्जियों को एक एक कर के डाल कर पकाएं।
- इसके बाद स्वादअनुसार नमक और दलिया डालें।
- थोड़ी देर के बाद उबला पानी डालें जिससे दलिया में गांठ ना पडे़।
- अब कढाई को ढंक दें और आंच को धीमा कर दें। बीच-बीच में चलाएं और जब दलिया पक जाए तब आंच बंद कर दें।
- आपका दलिया उपमा तैयार है। इसे सर्व करें।
Comments
English summary
Dalia Upma Recipe
Story first published: Thursday, December 12, 2013, 7:04 [IST]
Other articles published on Dec 12, 2013



Click it and Unblock the Notifications
