Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
गोभी कोरमा रेसिपी
Veg
oi-Staff
अगर आप वही बोरिंग कम मसाले वाली गोभी की सब्जी खा कर बोर हो चुके हैं तो, अब कुछ नया आजमाइये। आज हम आपको गोभी की अलग सी सब्जी बनाना सिखाएंगे जिसका नाम गोभी कोरमा है। यह बहुत ही टेस्टी सब्जी होती है, जिसमें नारियल का दूध और काजू का पेस्ट डाला जाता है। इन सभी मिश्रण से यह गोभी कोरमा काफी शाही बन जाती है। इसका क्रीमी स्वाद हर जुबां को लुभाता है। आइये जानते हैं कि गोभी कोरमा कैसे बनाया जाता है। रात की बची रोटी से बनाएं चपाती रोल

सामग्री-
- गोभी- 1 मध्यम
- 1 उबली प्याज और कटी
- 1 चम्मच अदरक पेस्ट
- ½ चम्मच धनिया पत्ती
- ½ चम्मच मिर्च पाउडर
- ½ चम्मच गरम मसाला
- ½ चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच किशमिश
- 1 ½ चम्मच काजू पेस्ट
- ½ कप नारियल दूध
- स्वादअनुसार- नमक और चीनी
- तेल- 25 एम एल
- 1 चम्मच घी
विधि-
- गोभी को छोटे टुकड़ों में काट लीजिये।
- कढ़ाई या पैन में तेल गरम करें और उसमें इन गोभी के टुकड़ों को हल्दी में लपेट कर फ्राई कर लें।
- इसके बाद इसमें प्याज, अदरक पेस्ट, मिर्च और हरी धनिया डाल कर फ्राई करें।
- एक बार जब जब मसाला तेल से अलग हो जाए तब उसमें काजू पेस्ट, किशमिश, चीनी और नमक डाल कर फ्राई करें।
- कुछ देर के बाद इसमें नारियल का दूध डालें और पानी ।
- एक बार जब गोभी नरम हो जाए तब उसमें गरम मसाला और घी डालें।
- सर्व करते समय इस पर एक चम्मच क्रीम का ऊपर से डालें।
Comments
English summary
Gobhi Korma Recipe
Story first published: Thursday, May 29, 2014, 13:21 [IST]
Other articles published on May 29, 2014



Click it and Unblock the Notifications
