Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
ब्रेकफास्ट में खाएं होममेड मसाला ओट्स
Veg
oi-Staff
इन दिनों मसाला ओट्स का बड़ा चलन चला हुआ है। यह खाने में बहुत हेल्दी होते हैं और इन्हें खा कर पेट भी भर जाता है। मगर बाजार में बिक रहे मसाला ओट्स को खरीदने से बचें और घर पर ही खुद से तैयार किया हुआ मसाला ओट्स बनाएं। मसाला ओट्स बनाना बहुत ही आसान है। आप इसमें अपनी इच्छा अनुसार सब्जियां डाल सकती हैं और नमक भी स्वाद के अनुसार घटा और बढ़ा सकती हैं। मसाला ओट्स को ब्रेकफास्ट में करना बससे बेहतर रहेगा। तो चलिये जानते हैं होममेड मसाला ओट्स बनाने की विधि। RECIPE: स्वादिष्ट ओट्स उपमा
कितने- 2
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-
- ओट्स- 2 कप
- प्याज- 1/2
- अदरक लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
- राई- 1/2 चम्मच
- कडी पत्ते- 4
- हरी मिर्च- 2
- टमाटर- 1
- हल्दी - 1 चुटकी
- गरम मसाला- 1 चम्मच
- गाजर- 100 ग्राम
- बींस- 100 ग्राम
- शिमला मिर्च- 1/2
- तेल- 1 चम्मच
- नमक- स्वाअनुसार
विधि-
- प्रेशर कुकर में सभी कटी हुई सब्जियां जैसे, गाजर, बींस और शिमला मिर्च डाल कर 1 सीटी लगा दें।
- उसमें थोड़ा सा नमक डालें।
- एक पैन में हल्का सा तेल गरम करें, उसमें राई, कडी पत्ते और हरी मिर्च डालें।
- फिर इसमें बारीक कटी प्याज डाल कर 3 मिनट चलाएं।
- उसके बाद अदरक लहसुन पेस्ट डाल कर 3 मिनट पकाएं।
- फिर कटे टमाटर, नमक, हल्दी और गरम मसाला पाउडर डालें।
- कुकर में पक चुकी सब्जियों को छान लें। और उसे पैन में डालें।
- सब्जियों को मसाले के साथ अच्छी तरह से मिक्स करें।
- इसमें ओट्स डाल कर ऊपर से सब्जियों का पानी डालें।
- सभी सामग्रियों को मिक्स करें और 1 मिनट तक हल्की आंच में पकाएं।
- अब आप इस मसाला ओट्स को कटी हुई हरी धनिया से गार्निश कर सकती हैं।
Comments
English summary
Homemade Masala Oats For Breakfast
Story first published: Thursday, April 10, 2014, 10:10 [IST]
Other articles published on Apr 10, 2014



Click it and Unblock the Notifications