Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
स्वाद और सेहत से भरी ज्वार की खिचड़ी
Veg
oi-Staff
ज्वार को अंग्रेजी में मिलेट भी बोला जाता है, जिसमें ढेर सारे पोषण जैसे प्रोटीन, फाइबर और आयरन पाए जाते हैं। अगर आप स्वाद के साथ साथ सेहत भी चाहती हैं तो घर में ज्वार की खिचड़ी बनाना ना भूलें। आप इसमें मूंग की दाल भी मिक्स कर सकती हैं।
ज्वार की खिचड़ी में आप मन पसंद सब्जियां मिला कर पका सकती हैं। ज्वार थोड़ा कठोर होता है इसलिये इसे पकाने से कुछ घंटे पहले पानी में भिगो दें और फिर कुकर में 2-3 सीटी लगा कर पकाएं।
READ: स्वादिष्ट और पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी
तो दोस्तों अगर आपको वेट लॉस करना है या फिर कुछ हलका खाने का मन है तो, ज्वार की खिचड़ी बनाना बिल्कुल भी ना भूलें। अब आइये जानते हैं ज्वार की खिचड़ी कैसे बनाई जाती है।

कितने- 2 लोगों के लिये
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 25 मिनट
सामग्री-
- 1/2 कप साबुत ज्वार (white millet)
- 1/4 कप बारीक कटी लाल शिमला मिर्च
- 1/4 कप बारीक हरी शिमला मिर्च
- नमक- स्वादअनुसार
- 1 चम्मच जीरा
- 2 चम्मच बारीक कटी हरी मिर्च
- 1/4 चम्मच हींग
- 1/2 कप दूध
- 1/4 कप कटी धनिया
विधि -
- ज्वार को रातभर पानी में भिगो दें, फिर सुबह उसे छान कर रख लें।
- अब प्रेशर कुकर में भिगोई ज्वार, 1 कप पानी और हल्का सा नमक मिला कर प्रेशर कुकर में 5 सीटी आने तक पका लें।
- फिर पकी ज्वार को कुकर से निकालें और बिना पानी निकाले ही उसे किसी बरतन में रख दें।
- अब एक नॉन स्टिक पैन में हल्का तेल गरम करें। फिर उसमें जीरा डालें।
- उसके कुछ ही सेकेंड बाद हींग, हरी मिर्च, सारी शिमला मिर्च डाल कर मध्यम आंच पर 2 मिनट तक पकाएं।
- फिर उपर से हल्का सा नमक और पका हुआ ज्वार पानी सहित ही डाल दें।
- इसे अच्छी तरह से मिक्स करते हुए 5 मिनट तक पकाएं। और जब पानी सूख जाए तब उसमें दूध डाल कर 2-3 मिनट मध्यम आंच पर चलाते हुए पकाएं।
- अब आखिर में धनिया पत्ती छिड़क कर 2 मिनट और पका कर प्लेट में सर्व करें।
Comments
English summary
Jowar Khichdi Recipe
Story first published: Saturday, December 5, 2015, 8:02 [IST]
Other articles published on Dec 5, 2015



Click it and Unblock the Notifications
