Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
गरमा गरम चावल के साथ खाएं पंजाबी राजमा मसाला
यदि आप कभी भी दिल्ली चले जाएं तो आपको वहां पर दुपहर के खाने में अक्सर राजमा चावल ही खाने को मिलेगा। राजमा चावल पंजाब में खाया जाने वाला खाना है इसलिये आज हम आपको पंजाबी राजमा मसाला बनाने की विधि बताएंगे। पंजाबी राजमा मसाला को हम चावल, पराठा या फिर रोटी आदि के साथ खा सकते हैं। अगर आप इसमें टमाटर और प्याज की सही सामग्री डालेंगे तो यह कमाल का बनेगा। तो अगर आपके घर में सभी को राजमा पंसद आता है तो, उनके लिये पंजाबी राजमा मसाला बनाना बिल्कुल भी ना भूलें।
कितने- 3-4
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 40 मिनट

सामग्री-
राजमा- 1 कप
तेज पत्ता- 1
दालचीनी- 1 इंच पीस
हरी इलायची- 1
लौंग- 2
प्याज- 3
टमाटर- 2
हरी मिर्च- 2
तेल- 2 चम्मच
हींग- 1/2 चम्मच
अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर- 1/2चम्मच
हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
गरम मसाला- 1 चम्मच
अमचूर पाउडर- 1 चम्मच
भुना हुआ जीरा पाउडर- 1 चम्मच
कसूरी मेथी- 1/2 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
कटी हुई धनिया मिर्च- 2 चम्मच
विधि-
- 8-10 घंटे पहले से भिगोए हुए राजमा को प्रेशर कुकर में तेज पत्ते, लौंग, दालचीनी, बडी इलायची आधा चम्मच नमक और 3 कप पानी डाल कर 5-6 सीटी आने तक प्रेशर कुकर में पका लें।
- तब तक के लिये प्याज, टमाटर और धनिया पत्ती को बारीक काट लें।
- एक पैन में तेल डाल कर उसमें हींग, जीरा डालें। फिर प्याज, हरी मिर्च, अदरक लहसुन पेस्ट डाल कर तब तक फ्राई करें जब तक कि यह गुलाबी ना हो जाए।
- अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और टमाटर डाल कर ढंक्कन ढांक कर कुछ देर के लिये पकाएं।
- जब सारा मसाला अच्छी तरह से पक जाए तब इसमें उबला हुआ राजमा और राजमें के साथ जो पानी था वह भी डाल कर 10 मिनट के मध्यम आंच पर पका लें।
- अब इसमें नमक, कुटी हुई कसूरी मेथी, अमचूर पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला पाउडर डाल कर मिक्स करें।
- अब कुकर का ढक्कन ढांक दें और 1 सीटी आने दें, धीमी आंच पर।
- जब राजमा की ग्रेवी पूरी तरह से पक जाए तब उसमें कटी हुई धनिया छिड़क कर सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
