Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
रेस्टोरेंट स्टाइल में बनाएं पनीर मखनी
Veg
oi-Staff
पनीर मखनी एक बहुत ही स्वादिष्ट डिश है जिसे हर कोई पसंद करता है। अगर आप सोंच रही हैं कि आज दुपहर लंच में क्या बनाया जाए तो आपके पास रेस्टोरेंट स्टाइल में पनीर मखनी बनाने का आपशन है। यह काफी आसानी से बनाई जा सकती है। इसे खाने के बाद आपको पता ही नहीं चलेगा कि यह घर पर बनाई गई है या फिर कहीं बाहर से आई है।
पनीर की 11 स्वादिष्ट रेसीपी
पनीर मखनी में मक्खन, मलाई और दही का एक अच्छा मिश्रण होता है, जिससे यह और भी ज्यादा स्वादिष्ट लगती है। एक बार इस पनीर की रेसिपी को घर पर जरुर ट्राई करें। आइये जानते हैं पनीर मखनी बनाने की विधि को।

कितने- 3
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 22 मिनट
सामग्री-
- पनीर- 250 ग्राम क्यूब में कटे
- प्याज- 2
- मेथी- 1 चम्मच
- बटर- 2 चम्मच
- अदरक और लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- मिर्च पावडर- 1 चम्मच
- धनिया पावडर- 1 चम्मच
- जीरा पावडर- 1 चम्मच
- गरम मसाला पावडर- 1/2 चम्मच
- हल्दी पावडर-1/2 चम्मच
- टमाटर प्यूरी - 1 कप
- ताजी क्रीम- 1 चम्मच
- पानी- 1/2 कप
- काजू प्यूरी - 1/2 कप
- धनिया पत्ती- गार्निश करने के लिये
विधि-
- एक गहरे पैन में थोड़ा सा बटर डाल कर गरम करें। फिर उसमें मेथी दाना और प्याज का पेस्ट डाल कर चलाएं।
- थोड़ी देर के बाद उसमें लहसुन और अदरक का पेस्ट डालें। ऊपर से थोड़ा सा नमक भी मिक्स करें।
- अब इसमें मिर्च पावडर, धनिया पावडर, जीरा पावडर, गरम समाला पावडर और हल्दी पावडर मिलाएं।
- अब इसमें थेाड़ा पानी डाल कर चलाएं।
- मसाले को अच्छी तरह से पकाएं और फिर उसमें टमाटर की प्यूरी और काजू पेस्ट डाल कर चलाएं और बरतन ढंक दें।
- 5-6 मिनट के बाद ढक्कन हटाएं। फिर उसमें ताजी क्रीम डाल कर चलाएं। उसके बाद दही डालें।
- अगर चाहें तो खाने वाला कलर डाल सकती हैं।फिर थोड़ा पानी डाल कर पकाएं।
- देखें कि पेस्ट गाढा हो गया या नहीं।
- जब पेस्ट तैयार हो जाए तब उसमें पनीर के टुकड़े डालें और चलाएं।
- इसे हरी धनिया से गार्निश करें।
- आपका यम्मी लंच तैयार है।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications