Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
लंच बॉक्स के लिये सोया पुलाव रेसिपी
Veg
oi-Staff
दोपहर का लंच बनाना हो या फिर घर पर ही किसी प्रकार का पुलाव खाने का मन कर रहा हो, तो आप आराम से सोया पुलाव बना सकती हैं। यह सोया चंक पुलाव काफी पौष्टिक होता है क्योंकि यह प्रोटीन से भरा होता है। अगर आप ऑफिस में काम करती हैं, तो आप सुबह सोया पुलाव बना कर अपने लंच बॉक्स में रख सकती हैं।
यह टेस्टी होने के साथ ही झट से बनने वाली डिश है। रोज-रोज वही दाल-चावल खा कर अगर बोर हो चुकी हों, तो भी यह सोया पुलाव काफी जाकेदार हो सकता है। आइये जानते हैं सोया पुलाव बनाने की विधि। CHECK THIS OUT: यम्मी सोयाबीन कोफ्ता

सामग्री-
- 1 कप बासमती चावल
- 1/2 कप सोया चंक मसला हुआ
- 5-6 ताजी बींस
- 1/4 कप हरी मटर
- 1/4 चम्मच हल्दी पावडर
- 1/2 चम्मच लाल मिर्च पावडर
- 1 चम्मच नींबू रस
- नमक- स्वादअनुसार
तड़के के लिये
- 1 चम्मच घी
- 1 तेज पत्ता
- 2 इंच दालचीनी
- 2 लौंग
- 1-2 इलायची
- 5-6 काली मिर्च साबुत
- 1/4 चम्मच जीरा
विधि-
- सबसे पहले चावल और सोया को धो कर पानी में अलग-अलग बर्तनों में 10 मिनट के लिये रख दीजिये। फिर इसे छान कर किनारे रखें।
- एक प्रेशर पैन में, घी डालें।
- जब घी गरम हो जाए तब उसमें छौंकने वाली सभी सामग्रियां डालें।
- कुछ सेकेंड के बाद इसमें कटी सब्जियां और हाथों से मसला सोया चंक डालें।
- इसे 1-2 मिनट के लिये सौते करें, फिर चावल, हल्दी पावडर, लाल मिर्च पावडर, नींबू का रस, नमक और 2 कप गरम पानी डालें।
- अब प्रेशर कुकर को बंद कर के 1 सीटी लगाएं।
- फिर गैस बंद के प्रेशर निकलने दें और गरमा गरम पुलाव प्लेट में सर्व करें।
Comments
English summary
Soya Pulao Recipe
Story first published: Monday, August 11, 2014, 12:13 [IST]
Other articles published on Aug 11, 2014



Click it and Unblock the Notifications
