Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मसालेदार आलू और बींस की सब्जी
Veg
oi-Staff
आलू और बींस की सब्जी पूरे भारत में पसंद की जाती है। एक तो यह बनाने में सिंपल है और खाने में भी लाजवाब लगती है। यह एक हेल्दी सब्जी है जो कि केवल 15 मिनट में ही बन कर तैयार हो जाती है। अगर आप को ऑफिस जाना होता है तो आप रोटी या पराठे के साथ आलू और बींस की सब्जी बना सकती हैं। यदि आपको नींबू का स्वाद पसंद है तो सब्जी बनाने के बाद उसमें नींबू भी निचोड़ सकती हैं। इसे और भी ज्यादा पौष्टिक बनाने के लिये सब्जी में गाजर या शिमला मिर्च भी डाली जा सकती है। सर्दियों में तो वैसे भी हरी सब्जियों की लाइन लग जाती है तो, ऐसे में आप तरह तरह की सब्जियों का प्रयोग कर सकती हैं। आइये जानते हैं इसकी विधि-

कितने- 2
तैयारी में समय- 5 मिनट
पकाने में समय- 10 मिनट
READ: पंजाबी आलू बीन्स सब्जी
सामग्री-
- उबेल आलू- 2
- हरी बींस- 1/2 किलो इंच के टुकडे़ में कटी
- रही मिर्च- 2
- जीरा- 1/2 चम्मच
- लाल मिर्च पावडर- 1/2 चम्मच
- हल्दी पावडर- 1/2 चम्मच
- गरम मसाला पावडर- 1 चम्मच
- धनिया पावडर- 1/2 चम्मच
- नमक
- तेल
विधि-
- कढ़ाई चढ़ा कर उसमें तेल गरम करें, फिर जीरा और हरी मिर्च बारीक काट कर डालें।
- इसके बाद इसमें आलू और बींस डाल कर मिक्स करें।
- अब लाल मिर्च पावडर, हल्दी पावडर, गरम मसाला और धनिया पावडर डाल कर मिक्स करें।
- इसे अच्छे से चलाएं और कढ़ाई को कुछ देर के लिये ढंक दें जिससे बींस पूरी तरह से पक जाए।
- 10-15 मिनट के बाद आपकी बींस की सब्जी तैयार हो चुकी होगी, इसे रोटी या दाल चावल के साथ सर्व करें।
पोषक तत्व-
- ताजी बींस में विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट काफी मात्रा में पाया जाता है। इसको नियमित रूप में खाने से चेहरे पर जल्दी झुर्रियां नहीं पड़ती।
- साथ ही बींस में काफी सारा रेशा पाया जाता है जिससे पेट हमेशा सही रहता है।
Comments
Read in English: Spicy Aloo And Green Beans Sabzi
English summary



Click it and Unblock the Notifications
