Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
आम का मुरब्बा तो खाया होगा, कभी तरबूज का मुरब्बा भी ट्राय करके देखिएं!
आइए आज आम की बजाय तरबूज का मुरब्बा बनाएं।
Veg
oi-Staff
By Seema Rawat
तरबूज के छिलके के गूदे से सब्जी या जैम तो बनती ही है। इससे बना हुआ मुरब्बा बहुत स्वादिष्ट और ठंडक पहुंचाने वाला होता है। इस मुरब्बे को हम फ्रूट क्रीम, आइसक्रीम, कुल्फी में भी डाल कर खा सकते है।

सामग्री -
- तरबूज के मोटे छिलके - 1.5 कि.ग्रा तरबूज से निकाले गये
- चीनी - 1 कप ( 200 ग्राम)
- छोटी इलाइची - 4 छील कर पाउडर बना लीजिये
- जायफल पाउडर - 1-2 चुटकी
विधि -
- तरबूज के मोटे छिलके को छील लीजिये, डार्क ग्रीन सख्त छिलका छील कर हटा दीजिये, सारे छिलके छील लीजिये और 1 -1 इंच के टुकड़े काट कर तैयार कर लीजिये।
- तरबूज के छिलके को ब्लांच कर लीजिये, किसी बर्तन में इतना पानी भर कर गरम करने रखिये कि तरबूजे के छिलके उसमें आसानी से डूब जाएं। पानी में उबाल आने पर तरबूज के टुकड़े पानी में डाल दीजिये, और ढ़ककर 5 मिनिट तक उबलने दीजिये, गैस बन्द कर दीजिये और तरबूज के टुकड़े पानी से निकाल लीजिये।
- एक बर्तन में तरबूज के ब्लांच किए हुए टुकड़े डालिये, उनके ऊपर चीनी डाल दीजिये और ढककर 2 घंटे के लिए रख दीजिए। चीनी तरबूज के पानी में घुल कर रस बना लेती है, अब इन तरबूज के टुकड़ों को चीनी के रस में धीमी आग पर पकने के लिये रख दीजिये। इलाइची पाउडर और जायफल डालकर मिला दीजिये और चाशनी को गाड़ा होने तक पका लीजिये।
- चाशनी को चैक कर लीजिये
- 1-2 बूंद चाशनी किसी प्लेट में गिराइये और ठंडी होने पर उंगली और उंगूठे के बीच चिपका कर देखिये, चाशनी में तार बनने लगता है, तब चाशनी बन गई है, गैस बन्द कर दीजिये। यदि चाशनी में तार नहीं बन रहा है तब मुरब्बे को थोड़ा और पकाइये।
- मुरब्बे को इसी चाशनी में रहने दीजिये, रोजाना दिन में एक बार चमचे से चलाकर ऊपर नीचे कर दीजिये, 2-3 दिन बाद चाशनी को फिर से चैक कर लीजिये, अगर चाशनी पतली लग रही है तब मुरब्बा को चाशनी गाढ़ी होने तक फिर से पका लीजिये. तरबूज के छिलके का मुरब्बा बन कर तैयार है।
- अगर आप केन्डी बनाना चाहते हैं, तब अतिरिक्त चाशनी को छान लीजिये और तरबूज के टुकड़े छलनी में अलग अलग टुकड़े करते हुये रखे रहने दीजिये, 8-10 घंटे में हल्के से खुश्क हो जायेंगे, तरबूज के छिलके की केन्डी बन कर तैयार हो जायेगी।
सुझाव
- मुरब्बा में फ्लेवर के लिये इलाइची पाउडर और जायफल का प्रयोग किया है, दाल चीनी, जावित्री, केसर या वनीला एसेन्स किसी को भी अपनी पसन्द के अनुसार फ्लेवर के लिये ले सकते हैं।
Comments
English summary
sweet watermelon rind recipe
Story first published: Tuesday, June 13, 2017, 16:00 [IST]
Other articles published on Jun 13, 2017



Click it and Unblock the Notifications
