Latest Updates
-
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट
Simone Tata Love Story: एक विदेशी महिला कैसे बनी टाटा परिवार की बहू, नवल और सिमोन टाटा की प्रेम कहानी
Simone Tata and Naval Tata Love Story: टाटा समूह का नाम आते ही दिमाग में बिजनेस, सेवा और विरासत की एक पूरी दुनिया उभर आती है। लेकिन टाटा फैमिली की चमक-दमक और ऊंचाइयों के बीच एक ऐसी प्रेम कहानी भी छुपी है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। हम बात कर रहे हैं सिमोन टाटा और नवल एच. टाटा की लव स्टोरी की। रतन टाटा की सौतेली मां सिमोन टाटा को आज लोग भारत में ब्यूटी और फैशन इंडस्ट्री की क्रांति लाने वाली महिला के रूप में पहचानते हैं, लेकिन इस पहचान के पीछे एक खूबसूरत संयोग, मुलाकात और रिश्ता छिपा है।
आज सिमोन टाटा जो रतन टाटा की सौतेली मां थीं का निधन हो गया है तो उन्हें श्रृद्धांजलि देते हुए जानते हैं कि कैसे एक विदेशी महिला बनी टाटा परिवार की बहू?

स्विट्जरलैंड में हुआ था सिमोन का जन्म
सिमोन टाटा का जन्म स्विट्जरलैंड के जिनेवा में साल 1930 में हुआ था। सिमोन ने अपनी पढ़ाई जिनेवा यूनिवर्सिटी से की थी और इसके बाद वो साल 1953 में इंडिया घूमने के उद्देश्य से आई थीं। इसी दौरान एक सामाजिक कार्यक्रम में उनकी मुलाकात नवल एच. टाटा से हुई और पहली बार में ही वो अच्छे दोस्त बन गए और फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई। 1955 तक यानी 2 साल में सिमोन को भारत से जुड़ाव हो गया।
यह मुलाकात साधारण थी, लेकिन उस बातचीत में जो अपनापन और सहजता थी, उसने दोनों के दिल में एक खास जगह बना दी। नवल टाटा उनके सौंदर्य, सरलता और सभ्यता से प्रभावित हुए, वहीं सिमोन नवल की विनम्रता, संजीदगी और तेज सोच से आकर्षित हुईं। यही संवाद आगे गहरी दोस्ती और फिर प्रेम में बदल गया।
दो अलग संस्कृतियों के रिश्ते की कैसे हुई शुरुआत
बता दें कि नवल टाटा पहले से शादीशुदा थे और तलाक के बाद अकेले रह रहे थे। उनके जीवन में उस समय भावनात्मक खालीपन था, जिसे सिमोन की मौजूदगी ने सहजता से भर दिया। दोनों ने एक-दूसरे को समझने और जानने में समय लिया। यूरोपीय संस्कृति में पली-बढ़ी सिमोन को भारत और भारतीय मूल्यों से जुड़ने में बिल्कुल भी कठिनाई नहीं हुई और यह नवल टाटा के लिए बहुत खास था। काफी सोच-विचार और परिवार की सहमति के बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया। शादी के बाद सिमोन टाटा पूरी तरह भारतीय जीवनशैली में ढल गईं और टाटा परिवार की महत्वपूर्ण सदस्य बन गईं।

रतन टाटा और सिमोन का रिश्ता कैसा था?
हालांकि रतन टाटा सिमोन के बेटे नहीं थे, लेकिन सिमोन और रतन टाटा के बीच का रिश्ता बेहद सम्मान, गर्मजोशी और अपनापन भरा रहा। रतन टाटा ने कई इंटरव्यू में कहा है कि सिमोन ने घर में स्थिरता और शांति लेकर आईं। वहीं सायरा टाटा सिमोन और नवल की बेटी भी टाटा परिवार का अभिन्न हिस्सा बनीं।
घर के साथ बिजनेस भी संभाला
सिमोन टाटा ने केवल घर ही नहीं संभाला बल्कि बिजनेस में भी अद्भुत भूमिका निभाई। क्या आप जानते हैं कि Lakmé की सफलता के पीछे जिस महिला का नाम आता है वो सिमोन टाटा ही हैं। उन्होंने Lakmé को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय ब्यूटी ब्रांड बनाने में सबसे अहम योगदान दिया।
बाद में Trent (Westside) जैसी कंपनी का भी नेतृत्व किया और भारतीय फैशन और कॉस्मेटिक बाजार में बदलाव की मजबूत नींव रखी। सिमोन टाटा न केवल एक बेहतरीन बिजनेसवुमन बल्कि भारत में महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता और ग्लैम सौंदर्य के नए दौर की पहचान भी बनीं। आज उनके दुनिया से अलविदा कह जाने पर उनके चाहने वालों और परिवार की आंखें नम हैं।



Click it and Unblock the Notifications
