Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
अलगाव का नया नजरिया है डिवोर्स सेल्फी
जब दो लोगों के बीच तलाक की प्रकिया पूरा होने पर, सोशल साइट्स पर एक तस्वीर अपलोड करते है। इसे डिवोर्स सेल्फी कहते हैं।
हाल ही में इंडियन रियलिटी शोज के 'हार्ड टू इम्प्रेस'जज रधु राम ने ट्वीट किया है वह बीवी सुंगधा से 12 साल का रिश्ते को खत्म कर डायवोर्स ले रहें है और इसके बाद वह शानदार पार्टी प्लान करेंगे। जिसमें वह खुलकर अपने टूटे रिश्तें का जश्न मनाने वाले है। शादी के टूटने पर पार्टी करना और रिश्ते खत्म होने का जश्न मनाना भले ही भारत में नया हो, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर 'डायवोर्स सेल्फी' का ट्रेंड जोर पकड़ रहा है।
जी हां जब दो लोगों के बीच तलाक का प्रोसिजर पूरा होने पर, या फिर कानूनी प्रक्रिया के दौरान जोड़े सोशल साइट्स पर एक तस्वीर अपलोड कर रहें हैं और ये घोषणा करते हैं कि यह दोनों के साथ की आखिरी तस्वीर है। दरअसल मनोवैज्ञानिकों का भी मानना है कि तनाव भरी जिंदगी में अब कोई भी किसी तरह का टेंशन नही लेना चाहता है और लोग डायवोर्स जैसे मौकों पर भी खुशिया तलाश रहे हैं।

हैप्पीली डायवोर्स्ड
विदेशों में तलाक लेने वाले जोड़ों ने डायवोर्स के तनाव से निकलने का एक रास्ता ढूंढ़ निकाला है। यह रास्ता है, 'हैप्पीली डायवोर्स्ड' का जिसमें दोनों पाटनर्स तलाक लेने के बाद डायवोर्स सेल्फी खिंचवाते है। असल में डायवोर्स के प्रोजिसर के दौरान या फिर डायवोर्स हो जाने के बाद कपल्स इन दिनों एक सेल्फी क्ल्कि करते है, इस सेल्फी को सोशल अकाउंट पर अपलोड कर, कैप्शन देते है कि हम दोनों ने पूर्ण सहमती से और आपसी समझदारी से डायवोर्स ले लिया है और यह तस्वीर हमारे साथ की आखिरी फोटो है।
दिखाते है क्रिएटिविटी
हालांकि दक्षिण एशिया में भी ये ट्रेंड धीरे-धीरे जोर पकड़ रहा है। यहां सिर्फ पिक ही नही, बल्कि कपल्स केक काटकर तलाक का जश्न मनाते हैं तो कुछ जोड़े ऐसे ही अजूबे हरकत करते हैं। यही नहीं कुछ कपल तो और भी क्रिएटिव आइडियाज के बाद अपनी जिंदगी के इस पल का जश्न मनाते हैं। कुछ जोड़े अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लाइव होते हैं और दुनिया को हंसी खुशी से रहने का संदेश देते हैं। कुछ जोड़े अपनी तलाकशुदा तस्वीर को डालकर कैप्शन भी देते हैं।

बदला है नजरिया
सभी जानते हैं कि तलाक लेना और इस दौरान होने वाली कानूनी प्रक्रियाएं ना सिर्फ मानसिक तनाव देती है, बल्कि आपको कुंठा और डिप्रेशन के दौर में भी ले जा सकती है। लेकिन लोगों के लिए तलाक अब दुखी होने का नहीं बल्कि एक बार फिर जिंदगी को नए तरीके से देखने के लिए मिले एक मौके जैसा है। अपनी गलतियों से सबक लेते हुए ये सेल्फी के दीवाने दिल में बिना किसी नफरत के अपने एक्स के साथ सेल्फी खिंचवा रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications
