Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
अपने एक्स को कॉल करने के लिए अपनाएं ये बहाने
कुछ रिश्ते आपसी समझ के साथ खत्म होते है और कुछ आपसी मनमुटाव के साथ। लेकिन अगर किसी के साथ आपने जिंदगी के कुछ अच्छे पल बिताएं है तो कभी - कभार उसकी याद आना स्वाभाविक है। कई बार उससे बात करने का मन भी होता है लेकिन जब कोई रिश्ता ही नहीं रहा तो बात करने का कोई मतलब नहीं बनता। अगर आपका रिश्ता एक समझ के साथ खत्म होता है तो मौका पड़ने पर या मन होने पर आप उनसे बात कर सकते है लेकिन अगर तकरार हुई तो बात करने के लिए आपको कुछ बहाने बनाने पड़ेगें।
इन बहानों से आप अपने एक्स से बात कर पांएगे और हो सकता है कि आप दोनों एक बार फिर से दोस्त बन जाएं। अपने एक्स को कॉल करने से पहले सही और सटीक बहाने तैयार करें ताकि यह न लगे कि आप झूठ बोल रहे है और उनसे बात करने के लिए व्याकुल हुए जा रहे है। आइए जानते है ऐसे ही कुछ अच्छे बहाने जो आपको एक्स से बात करने के काम आएंगे।

1) बधाई देने के लिए :
यह वास्तव में सबसे मूर्खता भरा बहाना है लेकिन सबसे ज्यादा कामयाब भी। आप अपने एक्स को उसके बर्थडे पर कॉल कर सकते है और बधाई देने के बहाने बात कर सकते है। अगर उन्होने कोई जॉब या परीक्षा पास कर ली है, तब भी कॉल करने का मौका कतई न छोड़ें।
2) घर वालों का हाल लेने के लिए :
जब आप उनके साथ रिश्ते में थे, तो उनके माता - पिता या भाई/बहन आदि के बारे में जानकारी रखते होगें। आप चाहें तो उन लोगों का हालचाल लेने के बहाने कॉल कर सकते है। जैसे - अब आंटी की तबियत कैसी है, भाई का रिजल्ट कैसा गया आदि। ऐसे बात करके आप उनका हालचाल भी ले सकते है।
3) अपनी खुशखबरी देने के लिए :
कभी - कभार आपने कुछ अच्छा प्राप्त कर लिया हो, तो उनके साथ शेयर करें। आप उन्हे कॉल करके बताएं कि आपने क्या हासिल किया, अगर सच में उनके दिल में आपके लिए कुछ होगा, तो वह जरूर अच्छे से बात करेगी। बातचीत के दौरान यह बताना कतई न भूलें कि सफलता मिलने पर सबसे पहले आपने उन्हे याद किया।
4) कोई सूचना देने/लेने के लिए :
जब आप दोनों एक रिलेशन में होगें तो कई बातें आपने शेयर की होगी, एक - दूसरे के लिए काफी सपने देखें होगें। अगर आप दोनों का कोई ऐसा सपना साकार हो जाएं, तो उन्हे बताना कतई न भूलें। वहीं अगर आप कोई जानकारी लेना चाहते है तो भी उन्हे कॉल करके उनसे पूछ सकते है।
5) मदद के लिए :
ब्रेकअप चाहें किसी भी बात के लिए हुआ हो, लेकिन अगर आप या वो मुश्किल में हैं तो दोनों की मदद करना फर्ज है। आप उनकी मदद लेने या उनकी मदद करने के लिए भी कॉल कर सकते है। अगर रिस्पॉन्स, पॉजिटिव आएं तो अगली बार हाल चाल लेने के लिए फोन घुमा दें।
6) दुबारा रिश्ता बनाने के लिए :
अगर आप सीधी बात कहने में विश्वास रखते है तो गोलमोल न करते हुए उन्हे कॉल करें और साफ बोल दें कि आप उनसे दुबारा दोस्ती या प्यार करना चाहते है। इसके लिए आप अपनी गलती मानने को भी तैयार हो जाएं और उनसे दुबारा बात कर लें। कोई जरूरी नहीं कि वह मान ही जाएं, लेकिन ट्राई करने में क्या बुराई है।
7) सॉरी... धोखे से कॉल लग गया :
यह फॉर्मूला सबसे ज्यादा इस्तेमाल में लाया जाता है। अगर आप अपने एक्स से वेबजह बात करना चाहते है तो यूं ही कॉल मिला दें और सॉरी बोलकर कहें कि गलती से लग गया। उसी नाम से दो नम्बर सेव होने की वजह से ऐसी गलती की संभावना होती है। लेकिन यह बहाना एक से ज्यादा बार न बनाएं, वरना आप पकड़ जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
