Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
अपने एक्स को कभी ना भेजें ये 7 तरीके के मैसेज
आप और आपका पार्टनर एक समय तक रिलेशन में रहते है, कुछ कारणों से आप दोनों अलग हो जाते है पर आपको उनके साथ बिताया वक्त हमेशा याद आता है। ऐसे में कई इमोशनली वीक लोग अपने एक्स को मैसेज कर देते हैं और फिर बात ज्यादा बिगड़ जाती है। एक्स को कोई भी मैसेज करने से पहले आपको सोचना और समझना चाहिए। उन्हे कोई भी ऐसा मैसेज न करें जो आप दोनों को दुख दे और उन्हे बुरा या भद्दा लगे। अपने एक्स को नीचे बताएं जाने वाले 7 तरीके के मैसेज कभी भी न भेजें :
1) आई मिस यू : मैच्योर लोगों का मानना है कि एक रिलेशन का एंड होने के बाद अपने एक्स को आई मिस यू लिखकर मैसेज करने का कोई मतलब नहीं होता है। रिश्ता खत्म होने के बाद कुछ भी मायने नहीं रखता है कि आप उन्हे कितना मिस करते है।

2) आई एम रीयली सॉरी : अपने एक्स को सॉरी बोलना थोड़ा ऑड होता है, लेकिन अगर आप उनहे सॉरी बोलना ही चाहते या चाहती है तो कोई सॉलिड रीजन ढूंढकर ही सॉरी बोलें। वहीं, अगर आपकी गलती की वजह से रिश्ता टूटता है तो उस पल सॉरी बोलने का कोई मतलब नहीं होता है। इसलिए, ऐसा मैसेज न ही करें तो बेहतर होगा।
3) गाने के बोल : कभी - कभार लोग गानों को सुनकर उनमें अपनी फीलिंग ढूंढने लगते है और मैच करती हुई लाइन्स को अपने एक्स को भेज देते है। ऐसा कतई न करें, ये गलत है और इससे आपको और उन्हे दोनों को दुख पहुंचेगा। अगर उस गाने से आप दोनों की यादें जुड़ती हैं तो उसे न भेजने में ही भलाई है।
4) एक शब्द का मैसेज : ब्रेकअप के बाद या रिलेशन ओवर होने के बाद कभी भी अपने पार्टनर को एक लाइन का मैसेज जैसे - हाय, हैलो, हे... आदि न भेजें। अगर आपको कुछ कहना है तो सटीक शब्दों में बात कर लें। फालतू में उनका अटेंशन लेने की कोशिश न करें।
CLICK: आखिर आपका बॉयफ्रेंड इतना मतलबी क्यूं है?
5) आक्रोश भरे शब्द : रिलेशन खत्म होने के बाद गुस्सा भी आता है और आपको दुख भी पहुंचता है लेकिन इससे आप एक्स को नॉन स्टॉप मैसेज न करें और न ही उन पर सारी भड़ास निकालें। अगर आप इस रिश्ते से निकलना चाहते है तो निकल जाएं, बिना किसी गिले - शिकवे के। आप जितना जाहिर करेगें, उतना ही दुख होगा। किसी को ब्लेम करने से आपकी मुश्किलें कभी भी सुलझेगी नहीं।
6) तुम्हारे बारे में सोच रहा/रही हूं : यह बहुत ही बेकार आईडिया है कि आप अपने पार्टनर को यह लिखें कि आप उन्हे याद कर रहे हैं या कर रही हैं और आगे मिलने की उम्मीद रखते है। ऐसा करने से आपके एक्स को तकलीफ हो सकती है। आपके एक्स ने आपकी जिन्दगी में बहुत अह्म रोल निभाया है लेकिन आप दोनों अपनी मर्जी से अलग हुए है तो इन बातों को कोई तर्क नहीं है।
7) बस तुम्हे गुड बॉय कहना चाहता हूं : जब भी आप अपने एक्स से अलग होते हैं, तो थोड़ा बहुत दुख होता ही है लेकिन ऐसे समय में इस बात को कहने का कोई मतलब नहीं बनता है कि बस तुम्हे गुड बॉय कहने आया हूं। ऐसा लोग अक्सर उस स्थिति में कहने जाते है जब वह दुबारा से उस रिश्ते में बंधने की उम्मीद रखते है। यह किसी भी रिश्ते को खत्म करने का अच्छा तरीका नहीं है। ऐसी झूठी उम्मीद का कोई मतलब नहीं होता है, इसलिए अपने एक्स को ऐसे मैसेज करने से बचें।



Click it and Unblock the Notifications
