Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
नए नए प्यार में पड़ें हैं तो मानें इन नियमों को
सैक्रफाइस, कमिट्मन्ट और काम्प्रमाइज़, किसी भी रिश्ते को लम्बे समय तक निभाने के लिए इन तीनो चीज़ों की जरुरत पड़ती है क्योंकि इन तीनों की बुनियाद पर ही कोई रिश्ता टिका रहता है।
इस आर्टिकल में आज हम आपको कुछ ऐसी ही चीज़ों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आने वाले समय में किसी भी नए रिश्ते की शुरू करने में मदद करेंगें।
READ: जानिये एक अच्छी गर्लफ्रेंड के ये पांच गुण
सैक्रफाइस और कॉम्प्रमाइज़ इतने आसान नहीं होते हैं, इसके लिए आपको बहुत धैर्य और मेहनत करनी पड़ती है। एक बार अगर आपने यह तय कर लिया है कि आप जिसे प्यार करते हैं उसके साथ आप अपनी पूरी ज़िन्दगी गुजरना चाहते हैं, तो आने वाले समय में होने वाली परेशानियों का सामना करने के लिए हिम्मत और समझदारी से तैयार हो जाये। तो आइये जानते हैं ऐसे ही और बातें जो नए रिश्ते को निभाने में मदद करेंगी।

1.अपने साथी का पीछा ना करें
अपने साथी के पीछे पीछे ना जाए। विश्वास को बनने में समय लगता है। इसलिए बेकार में अविश्वास और संदेह ना बनाए। विश्वास को बनने में लगता है और समय के साथ गहराता जाता है। तो धैर्य रखें।

2. बनावटी ना बने
अक्सर यह देखा गया है कि जब भी कोई व्यक्ति नए रिश्ते में पड़ता है तो वह वो बनने की कोशिश करते हैं जो वो असल में हैं ही नहीं। इस लिए वो मत बने जो आप हैं ही नहीं।

3. बहुत जल्दी ना करें
यह गलती बहुत से कपल करते हैं वे रिश्ते में बहुत जल्दी आगे बढ़ जाते हैं। इसीलिए शायद वे भूल जाते हैं कि कब उनसे किया हुआ कोई काम गलत हो जाता है। इसलिए धैर्य रखें, चीज़ अपने आप हो जाएंगी।

4. बहुत उम्मीदें ना करें
एक दूसरे से बहुत ज्यादा उम्मीदे करना आपको उदास कर देगा। बहुत से लोग अपने साथी से बहुत ज्यादा उम्मीदें करते हैं, बगैर यह सोचे समझे कि क्या वह उम्मीद पूरी होगी भी या नहीं। इसलिए उम्मीदें कम करें और देना सीखे।

5. बेकार के झगड़ों से बचें
इस बात को हमेशा याद करें कि किसी भी बेकार के झगड़े में ना पड़ें। क्योंकि इससे सिर्फ रिश्ते खराब होते हैं। खासकर तब जब आप किसी नए रिश्ते को शुरू करने वाले हों।



Click it and Unblock the Notifications
