Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
नहीं अच्छा है पार्टनर से ज्यादा प्यार करना, जानें क्यूं
एक पुरानी कहावत है - अधिक मिठास में खटास हो जाती है। कोई भी चीज़ एक अधिक मात्रा में अच्छी नहीं लगती है। ऐसा ही कुछ प्यार के मामले में है, जब हम प्यार में होते हैं तो ये सोचने से भी डर जाते हैं कि इस इंसान के बिना हमारी जिन्दगी कैसे कटेगी।
ऐसे में उसे पाने और अपने पास बनाएं रखने के लिए ज्यादा कोशिश करते हैं, जिसकी वजह से उस पर पाबंदिया लगाना शुरू कर देते हैं और कई बार अनजाने में उसे दुख पहुंचाते हैं।
READ: बिना छुएं उन्हे अपना बना लेने के 6 टिप्स
कई बार इसी कारण से रिश्तों में दूरी आ जाती है। आज बोल्डस्काई के इस आर्टिकल में इसी बारे में बातचीत की जा रही है कि ज्यादा प्यार ही प्यार को क्यूं खत्म कर देता है:

स्वतंत्रता पर प्रतिबंध: ज्यादा प्यार करने से आप अपने पार्टनर की निजी स्वतंत्रता को छीन लेते हैं और उस पर ज्यादा ध्यान देते हैं जिससे उसे खीझ होती है। इस दौरान, आप अपने पार्टनर की हर गतिविधि पर नज़र रखने लगते हैं जिसकी वजह से भी उसे दिक्कत होती है, उसे लगता है कि आपको उस पर बिल्कुल भरोसा नहीं है।

बहुत ज्यादा नज़दीकी: हर समय अपने पार्टनर के इर्द-गिर्द घूमते रहने से आपके पार्टनर को भी गुस्सा आता है क्योंकि उसे उसका प्रॉपर स्पेस नहीं मिल पाता है। ऐसे में रिश्तों में नजदीकी की बजाय दूरी हो जाती है।
READ: जानिये एक अच्छी गर्लफ्रेंड के ये पांच गुण
व्यक्तिगत समय: ज्यादा नजदीकी बढ़ने से पार्टनर्स के बीच पर्सनल स्पेस नहीं रह जाता है, शुरूआत में तो अच्छा लगता है लेकिन थोड़े समय बाद बोरियत आ जाती है और खिसियाहट होती है। ऐसे में रिश्तों में खटास आ जाती है।

व्यक्तित्व का खोना: जब आप किसी को अपने बंधन में बांध लेते हैं तो आपका और उसका व्यक्तित्व मिल जाता है लेकिन अगर आप दबाव में रखते हैं तो दोनों कहीं गुम हो जाते हैं। दोनों की स्वतंत्रता और निजी सोच पर असर पड़ता है।

लड़ाई हो जाना: एक हद से ज्यादा प्यार होने पर आपके बीच तकरार होने की संभावना भी काफी ज्यादा बढ़ जाती है, क्योंकि ह़क जताना ही बवाल कर देता है। इसलिए, अपने पार्टनर को प्यार दें न कि अधिक प्यार।



Click it and Unblock the Notifications
