Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
ये हैं रिश्तों को बर्बाद करने वाले सात झूठ जो अक्सर लोग बोलते हैं
हम रिश्त के बीज को भरोसे के साथ बीजते हैं तथा उस पर प्यार, दोस्ती व आत्मीयता का पानी बरसाकर उस बीज को पौदे के रूप में बढने देते हैं। यह सोच कर कि यह बीज आगे चल कर एक छावदार वृक्ष बनेगा। यदि जिंदगी के किसी मोड पर रिश्ते की नीव कमजोर पड जाए तो पेड की शाखाएं टूट सकती हैं।
कहा जाता है कि जहां प्यार है वहीं भरोसा है। प्यार के बिना भरोसा नहीं और भरोसे के बिना कोई रिश्ता नहीं। यदि आप एक मजबूत रिश्ता बनाना चाहते हैं तो अपने पार्टनर के साथ ईमानदार रहें।
हालांकि, सभी रिश्तों को जीवन के उतार-चढाव से गुजरना पडता है। पर कभी कभी इन उतार-चढाव का कारण व्यक्ति द्वारा बोला गया कोई झूठ हो सकता है। अतः आपको इन झूठों की जानकारी होनी चाहिए।

1 डबल डीलिंग
आप सोचती हैं कि वो सिर्फ आपका है लेकिन क्या पता कि वो किसी और का भी हो। वो प्यार के कसीदे आपके साथ पढ़ रहा है लेकिन शादी के फेरे किसी दूसरी के साथ लेने के इरादे रखता है। यदि आपको अपने प्यार पर थोडा सा भी शक हो तो उसके दोगुले व्यक्तित्व को परखें। ऐसी स्थिति में मदद करने वाले कुछ पेशेवर भी मौजूद हैं।

2 वित्तीय हैसियत से संबंधित झूठ
ये दिखाना कि मैं बहुत अमीर हूं तथा मेरे पास इतना पैसा है कि मेरी सात पीढियां बैठ कर खा सकती है, एक बहुत बड़ा झूठ को सकता है। पैसों के ज़रिए लड़कियों को आकर्षित करना बेकार है। इस पैतरे से केवल लालची लड़कियां आपके करीब आएंगी। अगर आप सच में किसी से रिश्ता जोड़ना चाहते हैं तो हैसियत के मामले में झूठ ना बोलें।

3 परिवार से संबंधित झूठ
हम रिश्तों को जोडते वक्त इतने जज्बाती हो जाते हैं कि हकीकत को भूल जाते हैं। किसी को खोने का डर हमें झूठ बोलने पर मजबूर करता है। शादी के बाद, आपकी प्रेमिका आपकी पत्नी बन कर आपके परिवार में रहने आएगी। आपके परिवार से जुडा कोई सच यदि उन्हें शादी के बाद पता चलेगा तो उन्हें दुख होगा। यह झूठ आपके रिश्ते की नीव को भी हिला सकता है।

4 अपने असली स्वभाव को छुपाना
प्यार में इंसान अपनी ही ख्याली दुनिया में खो जाता है। किसी का प्यार पाने के लिए वह एक झूठा मुखौटा पहनता है। एक ऐसा व्यक्तित्व पेश करता है जोकि वो असल में है ही नहीं। यदि आप एक नकली शख्सियत से प्यार करेंगे तो कभी भी उसके गुणों व अवगुणों को जान नहीं पाएंगे। हो सकता है कि वो एक सामान्य व्यक्ति ना हो। ऐसे शख्स से दूर रहें।

5 बीमारी से जुडा झूठ
कुछ बीमारियां जान लेकर दम लेती हैं और कुछ जिंदगी भर तक जुडी रहती हैं। यदि आप किसी ऐसी बीमारी से पीडित हैं जो पीढी दर पीढी चली आ रही है तो अपने पार्टनर को इसके बारे में बताना बेहद जरूरी है। क्योंकि ये बीमारी आपकी आने वाली नसल पर भी अपनी चाप छोडेगी।

6 अपनी मर्दानगी के बारे में झूठ बोलना
संभोग करने में विफलता एवं अपनी कमियों को छुपाने के लिए बोले गए झूठ से आपका भला नहीं होगा। यह एक ऐसा झूठ है जो आपके रिश्ते को बर्बाद कर सकता है।

7 हर बात पर झूठ बोलना
यदि आपका पार्टनर हर बात पर झूठ बोलता है तो समझ लिजीए कि आपने एक झूठे से या एक झूठी से प्यार किया है। अतः एक झूठे व्यक्ति पर भरोसा करना असंभव है। जिस रिश्ते की बुनियाद झूठ पर रखी गई हो वह रिश्ता ज्यादा देर तक नहीं चलता है।



Click it and Unblock the Notifications
