Latest Updates
-
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स -
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब
जब पार्टनर को हो PMS तो आप को जरुर करनी चाहिये ये 8 चीज़ें
PMS कोई नई चीज़ नहीं है, पर अगर आपकी पार्टनर है और उसे हर महीने PMS की प्रॉब्लम होती है तो आपका फर्ज बनता है कि आप उसकी देखभाल करें ना कि उसे गुस्सा दिलाएं।
अक्सर पीरियड्स के दौरान महिलाओं में चिड़चिड़ापन, तनाव, थकान, दर्द, मूड में परिर्वतन, आदि को PMS कहते हैं, जिसकी वजह से उनका किसी से बात करने का मन नहीं करता या फिर वो हर वक्त अपसेट रहती हैं।
यह कुछ ऐसी प्रॉब्लम्स होती हैं, जो केवल लड़कियों को ही महसूस होती हैं और लड़कों को इसका ज़रा सा भी अंदाजा नहीं होता। ऐसे में अगर आपकी पार्टनर है तो, उसका अच्छे से ख्याल रखें नहीं तो आपका जीना मुश्किल हो सकता है। यहां हम कुछ ऐसे टिप्स दे रहे हैं, जो लड़को को उस वक्त दिमाग में रखनी चाहिये, जब उनके पार्टनर को PMS की प्रॉब्लम हो।

उसे समझने की कोशिश करें
जब वह आपसे अपनी समस्या के बारे में बातें करे, तो उसे सुनिये और समझने की कोशिश कीजिये कि उसे कैसा फील हो रहा होगा। ऐसा करने से उसे अच्छा लगेगा।

उसकी काम काज में मदद करें
घर के कामों में उसका हाथ बटाएं जैसे, कपड़े धोना, बरतन या फिर कुछ घरेलू काम को करें। इंतजार ना करें कि वह आपसे कहेगी और तब आप बिस्तर से उठेंगे। साथ ही उसे किसी काम को करने के लिये फोर्स ना करें और ये भी ना बोलें कि तुमने ये काम क्यूं नहीं किया।

कभी ना बोलें मैं जानता हूं कि तुम ये क्यूं बोल रही हो
उसे यह कह कर ना चिढ़ाएं कि उसको पीरियड्स हो रहें हैं इसलिये उसका मूड खराब होने की वजह से वह बुरा बोल रही है। इससे वह शर्म महसूस करेगी और उसे तनाव भी होगा, जिससे आप दोनों के बीच में लड़ाई हो सकती है।

समझे कि यह बस एक पड़ाव है, जो गुजर जाएगा
हो सकता है कि वह इन दिनों आपसे छोटी छोटी बातों पर झगड़ा या बहस करे। बस आपको इतना समझना है कि यह एक छोटा सा पड़ाव है, जो केवल पांच दिनों तक रहेगा और फिर पल भर में गुजर जाएगा।

उसके साथ धैर्य रखिये
उस दिनों वह आपसे जो कुछ भी बोले, उसे दिल पर ना लें। हो सकता है कि वह उस समय बहुत बुरी बन जाती हो, लेकिन अगर आप उसके साथ धैर्य बनाए रखेंगे तो, वह आपको और प्यार तथा सम्मान देगी।

उसे और ज्यादा गुस्सा ना दिलाएं
पीरियड्स की वजह से उसका पहले से ही मूड खराब है और ऊपर से आप उससे और गुस्सा दिलाएंगे तो, ना ही आप चैन से जी पाएंगे और ना ही वो।

PMS पर कोई फालतू जोक ना बनाएं
PMS के बारे में गंदे जोक्स बनाना और से अपनी पार्टनर, उसके दोस्त या फिर खुद आपके दोस्तों के सामने सुनाना कोई अच्छी बात नहीं है। उसकी इस कंडीशन पर हंसना और जोक क्रैक करना कोई अच्छी बात नहीं है। इससे वह और पागल हो जाएगी और आपका जीना मुश्किल हो जाएगा।

मैच छोड़िये और उसकी सुनिये
ऐसे दिनों में उसका ख्याल रखिये और अपना टीवी पर आने वाला जरुरी मैच छोड़ कर उसकी परेशानियों को सुनिये।



Click it and Unblock the Notifications
