Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
जानें, अपनी क्रश को कैसे करे इंप्रेस और पहुंचे अपनी प्यार की मंजिल तक
यहाँ अपने प्यार को प्रभावित करने और उसे अगले स्तर पर ले जाने के तरीकों के बारे में बताया गया है।
किशोरावस्था किसी भी व्यक्ति के जीवन की सबसे सुंदर अवस्था होती है। इस समय में पिछली कोई यादें नहीं रहती क्योंकि आप इतने युवा होते हैं कि आपके पास कोई कडवी यादें नहीं होती और न ही भविष्य की चिंता होती है।
आपके लिए केवल आपका वर्तमान ही सब कुछ होता है। और यह वर्तमान इस धरती पर सबसे अधिक सपने देखने वाला स्थान बन जाता है क्योंकि यह वह स्थान होता है जब आप विपरीत लिंग के व्यक्ति के प्रति आकर्षित होने लगते हैं।
यह बहुत ही सामान्य और आवेगपूर्ण बात है कि आप जिसे पसंद करते हैं उसे आप प्यार भी करने लगे। एक बार जब आपका दिमाग यह बात मान लेता है कि यह वह लड़का/लडकी है जिसे आप आप पसंद करते हैं तो वह आपके अस्तित्व का केंद्र बन जाता है।
आपके दिन केवल उसके बारे में सोचने और चाहने में ही निकल जाते हैं और रात में भी आपको उसके ही सपने आते हैं। आपके दोस्त और सहकर्मी आपको भूलने और अपनी ही दुनिया में रहने के लिए ताने कसते हैं। आप बैचैन हो जाते हैं और अपने प्यार को अपनी भावनाएं व्यक्त करने के लिए उत्सुक हो जाते हैं हालांकि आप उन्हें यह बात बताने का साहस नहीं कर पाते।
आपके लिए ज़रूरी है कि आप शांत रहें। खीझे नहीं। केवल इन आसान रास्तों को अपनाएँ और एक दिन आपका प्यार आपकी सच्ची भावनाओं को महसूस करेगा और हो सकता है कि वो आपका जीवनसाथी भी बन जाए। यहाँ अपने प्यार को प्रभावित करने और उसे अगले स्तर पर ले जाने के तरीकों के बारे में बताया गया है।

1. उसके साथ दोस्ती करने में रूचि दिखाएँ:
किसी भी सफल और लम्बे समय तक चलने वाले रिश्ते को बनाने के लिए आवश्यक है कि पहले दोस्ती की जाए। खुद को उस व्यक्ति के स्थान पर रखकर देखें और आप महसूस करेंगे कि यदि कोई आप में भी अचानक से रूचि दिखाने लगे और कहे कि वह आपसे प्यार करता/करती है तो आप भी उसे तुरंत ही पसंद नहीं करेंगे। आप उसे मना कर देंगे, है न? तो अगली बार जब आप उस व्यक्ति से मिले जो आपको अच्छा लगता/लगती है तो आप उससे ऐसे पेश आयें जिससे लगे कि आप सच में उनसे केवल दोस्ती करना चाहते हैं।

2. प्रारंभिक अवस्था में ई-मेल या टेक्स्ट न भेजें:
एक दूसरे को जानने के उद्देश्य से प्रारंभिक अवस्था में कभी भी आधुनिक तकनीक का सहारा लेकर एसएमएस या ई-मेल न भेजे। यह भी पढ़ें: अपने प्यार को प्रभावित करने के तरीके। इससे उसके दिमाग में केवल संदेह ही पैदा होगा। आपके अनावश्यक और अनचाहे मैसेजेस (संदेशों) से हो सकता कि उसे लगे कि आप उसका पीछा कर रहे हैं। ऐसा करके अप अपने प्यार को पाने के सपने को ख़त्म कर देते हैं।

3. धीरे धीरे अपनी दोस्ती को अगले स्तर पर ले जाएँ:
बहुत आसान नहीं है परन्तु उतना कठिन भी नहीं है। बहुत सारा धैर्य रखें और अपनी बैचैनी और आकर्षण को कभी भी उस व्यक्ति पर ज़ाहिर न होने दें क्योंकि हो सकता है कि वह समझे कि आपको उसका जुनून हो गया है और वह आपको न कह दे।

4. अब गैजेट्स के उपयोग का समय है:
अब आप अगले स्तर पर पहुँच गए हैं और आपने अपने प्यार को उपहार दे दिया है अत: आब आप उसे मैसेज कर सकते हैं और बड़े ही मजाकिया अंदाज़ में उसे बता सकते हैं कि उसके लिए उपहार चुनना कितना कठिन था। यह भी पढ़े: 5 तरह के प्यार जिसमें आपका केवल समय बर्बाद होता है। उसकी हंसी से आप एक कदम और आगे बढ़ सकते हैं।

5. अब अपने प्यार से खुलकर बात करने का समय है:
एक बार जब आप चौथा कदम पार कर लेते हैं तो अब अंतिम चरण में आपको निश्चित ही सफलता मिलती है परन्तु सावधान रहें! यह भी बहुत नाज़ुक चरण है। याद रहे कि यह जानने की उत्सुकता न दिखाएँ कि वह आपको पसंद करता/करती है अथवा नहीं। यदि आपके प्रयास सही हैं तो आपके प्यार के शरीर के हावभाव और आँखें सकारात्मक संकेत देते हैं। आपके प्रति उसका नजरिया बदलने के लिए उसे थोडा समय दें और जब आपको लगे कि अब सही समय है अपना छिपा हुआ प्यार व्यक्त कर दें और उसके साथ समय का आनंद उठायें।



Click it and Unblock the Notifications
