Latest Updates
-
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व -
Global Handwashing Day 2026: इस बार किस थीम के साथ मनाया जा रहा है यह दिन? जानें हाथ धोने का सही तरीका
कैसे रोमांटिक फिल्में रियल जिंदगी में आपकी उम्मीदों को बढ़ाती हैं
दुनियाभर में 80 प्रतिशत लोग कभी न कभी अपने जीवन में फिल्में जरूर देखते हैं और यही कारण है कि लोगों को प्रभावित करने का फिल्में सबसे ज्यादा पॉवरफुल ज़रिया हैं।
हमारे विचारों और भावनाओं पर फिल्मों का महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है। ये काफी हद तक हमें प्रभावित करती हैं। हम जो भी फिल्म देखते हैं वो किसी ना किसी तरह हमें प्रभावित जरूर करती हैं।
जाहिर सी बात है कि रोमांटिक फिल्में एक विशेष उम्र तक ही हमको प्रभावित करती हैं। लेकिन जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है हमें असली दुनिया की सच्चाई के बारे में पता चलता है।
आज हम आपको फिल्मों से जुड़े कुछ ऐसे ही उदाहरणों के बारे में बताने जा रहे हैं जो प्यार और रोमांस के मामले में हमारी सोच पर खासा असर डालते हैं।

पहली नज़र में नहीं होता प्यार
हीरो अपनी कार से निकला और उसकी नज़र अनाथ बच्चों की मदद करते हुए एक खूबसूरत लड़की पर पड़ी और तभी उसे उस लड़की से प्यार हो गया।
सिर्फ फिल्मों में ही ऐसा होता है। असल जिंदगी में पहली नज़र में प्यार नहीं आकर्षण होता है। रियल लाइफ में तब तक प्यार नहीं होता जब तक आप किसी इंसान को करीब से जान नहीं लेते या उनकी खूबियों के बारे में पता नहीं हो जाता है।

नहीं उठती प्यार की तरंगें
हीरो कई खूबसूरत लड़कियों के बीच से गुज़रकर आया लेकिन उसे उनमें से किसी पर भी आकर्षण नहीं हुआ। लेकिन जब उसने हीरोईन को पहली बार देखा तो उसके दिल में म्यूजिक बजने लगा और बिना किसी वजह के उसे उस लड़की से प्यार हो गया। असल जिंदगी में पहली ही मुलाकात में आप किसी भी इंसान को डेट करने के बारे में सोच भी नहीं सकते हैं।

हर लड़के के नहीं होते 6 पैक एब्स
सिर्फ फिल्मों में ही ब्वॉयफ्रेंड सिक्स पैक एब्स वाले मॉडल जैसे दिखते हैं और फिल्मों में ही लड़कियों के स्ट्रेट हेयर और परफैक्ट बॉडी दिखाई देती है। रियल लाइफ में शारीरिक रूप से खूबसूरत और हैंडसम ना होने पर भी दो लोगों के बीच प्यार हो जाता है।

हर लड़का नहीं होता शरीफ
फिल्मों में हीरो के रोल को कुछ इस तरह से तैयार किया जाता है कि वो धार्मिक, आदर्शवादी और उदार हैं। असल जिंदगी में ऐसे पुरुष और महिलाएं कम ही देखने को मिलती हैं। हो सकता है कि आपका ब्वॉयफ्रेंड आदर्शवादी ना हो लेकिन वो आपसे सच्चा प्यार जरूर कर सकता है।

सब लड़के नहीं होते अमीर
रोमांटिक फिल्मों में हीरो को विदेश के किसी बड़े कॉलेज में पढ़ते हुए दिखाया जाता है। लेकिन असल जिंदगी में सभी लड़के ऐसे नहीं होते हैं। बेहतर होगा अगर आप इस मामले में अपनी उम्मीदों को कम ही रखें।

हर वक्त हर मर्द नहीं रख सकता खुश
जैसा कि ऑफिस में कभी आपका प्रदर्शन अच्छा और कभी खराब रहता है, वैसे ही बैडरूम में भी कभी भी आप हमेशा एक जैसा परफॉर्मेंस नहीं दे सकते हैं। यहां भी बदलाव आते रहते हैं। इसलिए आपको इस बात को स्वीकार कर लेना चाहिए कि आपका रियल लाइफ हीरो भी बैड पर कभी फेल हो सकता है या आपका मूड खराब कर सकता है।

हर लड़का रोमांटिक तरीके से नहीं करता प्रपोज़
पेरिस में किसी महंगे रेस्टोरेंट में हीरो ने ढ़ेर सारी शॉपिंग के बाद हीरोइन के साथ डिनर करते हुए अचानक से फूलों के गुलदस्ते के साथ अपने घुटनों पर बैठकर उसे प्रपोज़ कर दिया।
रियल लाइफ में लड़के तभी प्रपोज़ करते हैं जब उनका दिल कहता है। कॉलेज की सीढियों, ऑफिस कैफेटेरिया या फिर सड़क पर, जिम में या घर की दत पर वो आपको प्रपोज़ कर सकते हैं।

हर शादी नहीं होती कामयाब
रोमांटिक फिल्मों के अंत में हीरो-हीरोइन की शादी हो जाती है और हमें लगता है कि वो अब हमेशा खुश ही रहेंगें। लेकिन असल जिंदगी में शादी के बाद ही असली परेशानियां शुरु होती हैं। इसलिए फिल्मों में दिखाए गए रोमांस को ज्यादा गंभीरता से लेने की गलती ना करें।



Click it and Unblock the Notifications
