Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
सीरियस ब्रेकअप का हेल्थ पर साइडइफेक्ट
जुदाई और बिछड्ना हर किसी के लिए एक मुश्किल होता है। हम सभी भावनात्मक होते हैं और ये भावनाएं और तनाव हर किसी के शरीर पर अलग-अलग तरह का असर करते हैं। हम आपको आज बताते हैं कि जब किसी का प्यार का रिश्ता खत्म होता है या ब्रेक अप होता है तो शरीर में क्या होता है?

1. चिंता और नींद ना आना
हम लोग ज़िंदगी में दूसरों के संपर्क में आते रहते हैं और जब यह संपर्क टूटता है तो दर्द होता है। जब उस संपर्क की ज़रूरत अधिक महसूस होती है तो चिंता बढ़ती है। वैज्ञानिक अध्ययनों से पता चला है कि ब्रेकअप से दिमाग का वो भाग सक्रिय होता है जो कोकीन की लत पड़ने से होता है।

2. सीने में दर्द
स्टडीज़ से पता चला है ब्रेकअप के बाद दर्द का संदेश पहुंचाने वाली नसें सक्रिय होती है। उदाहरण के तौर पर जब किसी पर गरम कॉफी गिरती है तो ऐसे ही सिग्नल दिमाग तक पहुँचते हैं। हमारे सिर में ऐसा दर्द हमें असहज करता है, लेकिन ब्रेकअप में छाती या सीने में ज़्यादा दर्द होता है।

3. स्किन प्रोब्लम
तनाव के कारण व्यक्ति खुद पर ध्यान नहीं देता है जिससे स्ट्रेस हार्मोन्स के कारण स्किन खराब हो जाती है। इससे मुँहासे या बाल झड़ सकते हैं।

4. मांसपेशियों में दर्द
तनाव की स्थिति में, व्यक्ति ज़्यादा चोटिल होता है। इसके अलावा, तनाव के कारण मांसपेशियों में एंठन ज़्यादा होती है जिससे शरीर के विभिन्न हिस्सों में दर्द होता है।

5. वजन बढ़ना और भूख ना लगना
आपने सुना होगा प्यार में भूख नहीं लगती, लेकिन जुदाई में भी ऐसा ही होता है। ब्रेक अप के कुछ समय बाद वजन बढ़ जाता है। तनाव के कारण, कोशिकाएं इंसुलिन के प्रति कम संवेदनशील होती है और शरीर इसे ज़्यादा छिपाना शुरू कर देता है और यह मोटापा बढ़ने का कारण बनता है। अनिद्रा और व्यायाम नहीं करने से भी यह मोटापा बढ़ जाता है। तनाव से पेट भी खराब होता है जिससे पेट में दर्द और डायरिया की शिकायत भी रहती है।



Click it and Unblock the Notifications
