Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
न्यूली मैरिड कपल को 'शगुन' में कंडोम और गर्भनिरोधक देगी यूपी सरकार
यूपी सरकार ने परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए व बढ़ती हुई जनसंख्यां को रोकने के लिए एक नई पहल शुरु की है, जिसमें सरकार नए नवेले शादी शुदा जोड़े को शगुन किट दे रही है। इस किट में मैरिड कपल को कंडोम ओर गर्भ निरोधक गोलियां उपहार में दिया जाएगा। इस काम के लिए सरकार ने आशा वर्कर्स को चुना है। जो घर-घर जाकर नवविवाहित जोड़े को किट देगी।
शगुन की इस किट में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एक पत्र भी होता है, जिसमें परिवार नियोजन के फायदों के बारे में लिखा होगा। इस पत्र का उद्देश्य नवविवाहित जोड़ों को जनसंख्या नियंत्रण के लिए सचेत करने के साथ 2 बच्चों तक ही परिवार को सीमित रखने के लिए प्रोत्साहित करना है। विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को इस योजना की शुरुआत हो गई हैं।

ये होंगे किट में
इस योजना का उद्देश्य नवविवाहित जोड़ों को पारिवारिक और वैवाहिक जीवन के दायित्वों के लिए तैयार करना है। नए जोड़ों के लिए नई पहल किट में पति और पत्नी के लिए आपातकाल में प्रयोग की जाने वाली गर्भनिरोधक गोलियां, सामान्य गर्भनिरोधक गोलियां और कॉन्डम होंगे।
किट में स्वास्थ्य और सफाई के लिए जरूरी कुछ सामान भी होंगे। किट में एक शीशे और कंघी के साथ कुछ रुमाल और तौलिये होंगे। साथ ही सामान्य भाषा में गर्भनिरोध से जुड़े सवाल-जवाब भी होंगे।

आशा वर्कर्स करेंगी ये काम
आशा वर्कर्स हेल्थ किट नवविवाहितों को देंगी। खासकर ये किट ऐसे जोड़े को उपलब्ध करवाना है जो गांव ढाणियों में रहते हैं और जो पढ़-लिख नहीं सकते उनको आशा वर्कर्स पूरी जानकारी देंगी।

सामुदायिक स्वास्थय केंद्र में फ्री में होंगी अल्ट्रासांउड
इस स्क्रीम की सफलता के लिए यूपी सरकार ने सामुदायिक स्वास्थय केंद्र में फ्री में अल्ट्रासाउंड करने की सुविधा का भी ऐलान किया था।



Click it and Unblock the Notifications
