Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
लिव इन रिलेशनशिप में खुश रहने के लिए करें ये काम
लिव इन रिलेशनशिप सुनने में तो काफी अच्छा लगता है लेकिन इसके कई नुकसान भी हैं। लंबे समय तक लिव इन में रहने के बाद दो लोगों में प्यार बरकरार रहे, ऐसा मुश्किल ही होता है। एडजस्ट करने, त्याग, कई गलतफहमियों और जिम्मेदारियों, प्यार और आपसी समझ के बिना लिव इन रिलेशन भी लंबे समय तक नहीं टिक पाता है।
शादी के बिना एकसाथ रहना और एक छत के नीचे रहकर अपने प्यार का क़ायम रख पाना कोई आसान बात नहीं है। इसमें आने वाली किसी भी तरह की परेशानी के लिए आप अपने पैरेंट्स से शिकायत या बात तक नहीं कर सकते हैं।
अगर आप अपने लिव इन रिलेशनशिप में प्यार बनाए रखना चाहते हैं तो ये टिप्स आपके काम जरूर आ सकते हैं।

जिम्मेदारी उठाएं
दोनों पार्टनर्स एक-दूसरे पर निर्भर रहने की बजाय समान ज़िम्मेदारियां उठाएं। कम उम्र में ऐसी कोई ज़िम्मेदारी लेने के लिए बहुत हिम्मत की ज़रूरत होती है लेकिन अगर आप दोनों को साथ रहना है तो इतना तो करना ही पड़ेगा।
एक-दूसरे के दोस्तों की करें इज़्ज़त
लिव इन में रहने पर सिर्फ दोस्तों का ही साथ मिल पाता है। एक-दूसरे के दोस्तों को देखकर मुंह चिढ़ाने की जगह उन्हें वैलकम करना सीखें। अगर आप उनके दोस्तों को पसंद नहीं कर सकती हैं तो अपने दोस्तों को भी घर पर बुलाना बंद कर दें।
वीकएंड पर जाएं बाहर
घर पर बैठे-बैठे आप दोनों ही बोर हो गए होंगे इसलिए बेहतर होगा कि आप दोनों वीकएंड पर एकसाथ कहीं घूम आएं। ताज़ी हवा में कहीं बाहर घूमने से आपके रिश्ते में भी ताज़गी भर जाएगी।
रोज़ सेक्स की ना करें उम्मीद
लिव इन में रहने का ये मतलब बिलकुल नहीं है कि आप रोज़ सेक्स कर सकते हैं। रोज़ सेक्स करने से आपकी ज़िंदगी नीरस हो सकती है। अगर आप सेक्स को इंजॉय करना चाहते हैं तो हफ्ते में दो-तीन बार सेक्स करना बेहतर रहता है।
स्पेस देना भी है ज़रूरी
एक-दूसरे की प्राइवेसी का सम्मान करें। डॉमिनेटिंग, चिपकू बनने से आपके पार्टनर का इस रिश्ते में दम घुटने लगेगा इसलिए उन्हें भी थोड़ी प्राइवेसी दें।
आरोप ना लगाएं
हर चीज़ का आरोप अपने पार्टनर के सिर मढ़ देना सही बात नहीं है। अपनी गलती स्वीकार करने से कोई छोटा नहीं हो जाता। सुख-दुख के साथी हैं तो गलती करने पर भी उसका ब्लेम साथ बांटें। घर के कामों में भी हाथ बटाएं।
एक-दूसरे की आदतों को स्वीकार करें
हो सकता है कि अपने पार्टनर की कोई आदत आपको बहुत बुरी लगती हो और इस वजह से आपको उन पर गुस्सा भी आता हो। पहले तो आप उन्हें प्यार से समझाने की कोशिश करें लेकिन अगर वो ना समझें तो उनकी उस आदत के साथ ही रहना सीख लें। खर्राटे लेना, तेज़ बोलना आदि बुरी आदतें कुछ लोगों में होती हैं।
डेट अरेंज करना
कमरे को फूलों, खुशबू और रोशनी से सजाएं। इस तरह आप अपने घर पर ही रोमांटिक डेट का मज़ा ले सकते हैं। अगर आप रोज़ के नीरस जीवन से बोर हो चुके हैं तो किसी दिन घर को ही सजाकर आप अपने पार्टनर को सरप्राइज़ दे सकते हैं।
रोज़ लड़ाई ना करें
रोज़ या ज़्यादा लड़ाई करने की वजह से आप दोनों के बीच का प्यार गायब हो सकता है। कम लड़ाई करें और अपने पार्टनर के साथ शांति से रहें।
हेल्दी लिव इन रिलेशनशिप का मतलब है जिसमें दोनों पार्टनर्स खुश रहें। अगर आप भी अपने लिव इन रिलेशनशिप को बोरियत से बचाकर उसमें प्यार का रस घोले रखना चाहते हैं तो इन टिप्स को जरूर ध्यान में रखें।



Click it and Unblock the Notifications
