Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
बेडरूम कल्चर से जानें आपका पार्टनर है कितना तमीज़दार
हर किसी को अपने पार्टनर से आदर और सम्मान की अपेक्षा होती है। क्या वो आपका और आपके प्यार का सम्मान करते हैं? अगर दो लोगों के बीच प्यार है तो वहां एक-दूसरे के प्रति आदर भी होगा। रिलेशनशिप में जब दो लोग साथ रहते हैं तो दोनों हर चीज़ को आपस में बांटने लगते हैं। अगर दोनों में कोई एक पार्टनर अपने साथी का सम्मान ना करे तो ये परेशानी का कारण बन जाता है।
पार्टनर के प्रति सम्मान दिल से आता है। अगर आपका बॉयफ्रेंड या पति आपका आदर नहीं करता है तो इसका पता आप उनकी कुछ आदतों से लगा सकती हैं। उनके कामों से ही आपको पता चल जाएगा कि वो आपकी इज़्ज़त करते हैं या नहीं। इंसानों की आदतें ज़्यादातर एक जैसी ही होती हैं और ये आदतें उनकी भावनाओं को ज़ाहिर कर देती हैं।

रिलेशनशिप और शादी की बात करें तो, हर किसी को एक ऐसे पार्टनर की ज़रूरत होती है जो उन्हें वैसे ही प्यार करे जैसे वो हैं, बढ़ती उम्र में उनके साथ रहे और उनका ख्याल रखें।
हर किसी को ऐसा पार्टनर चाहिए होता है जो उन्हें दुनिया की नज़रों से ना देखें और बस उन्हें प्यार करे। उसी तरह हर लड़की को भी अपनी ज़िंदगी में किसी ऐसे इंसान का इंतज़ार रहता है जो उसे प्यार, सम्मान दे जिससे उनकी दुनिया खूबसूरत बन जाए।
अगर आपका पार्टनर आपको भरपूर प्यार और सम्मान देता है तो आपको उनकी इन आदतों पर ध्यान देना चाहिए। इससे आपको पता चल जाएगा कि असल में वो आपके लिए क्या सोचते हैं।
क्या वो आपसे प्यार करते हैं? बेडरूम की इन आदतों से आप जान सकती हैं कि वो आपका सम्मान करते हैं या नहीं?
सोने से पहले आपको किस ज़रूर करें
उनकी इस आदत से आप उनके प्यार के बारे में बड़ी आसानी से जान सकती हैं। अगर आपका पार्टनर सोने से पहले आपको माथे पर किस करता है तो इसका मतलब है कि वो आपका सम्मान करते हैं। माथे पर किस करने का मतलब होता है कि आपके अंदर की स्त्री का सम्मान करते हैं। ये उनके प्यार को भी दर्शाता है। माथे पर किस करना सच्चे प्यार की निशानी है।
इसका मतलब ये नहीं है कि वो आपसे किसी तरह के शारीरिक संबंध की अपेक्षा कर रहे हैं। इसका तो ये मतलब है कि वो आपका साथ पाकर खुश हैं और आपकी वजह से वो खुद को पूरा मानते हैं।
माथे पर किस करने का मतलब है कि वो आपको बताना चाहते हैं कि वो आपसे कितना प्यार करते हैं और उन्हें आपकी कितनी परवाह है।
देखते ही प्यार
किसी भी आदमी के व्यवहार के बारे में जानना आसान होता है। अगर उन्हें प्यार की कीमत पता है तो वो आपको किसी चीज़ की तरह नहीं समझेंगे। उन्हें दूर से ही आपकी आंखों में देखकर प्यार हो जाएगा और आपके अंदर प्यार मिल जाएगा। आपको देखने मात्र से ही उन्हें आपकी आत्मा से प्यार हो जाएगा।
उनके प्यार का अहसास आपको ज़रूर होगा और उनके दिल में आपके लिए जो सम्मान है वो भी आपको मिलेगा। इस रिश्ते में प्यार सबसे ज़्यादा ज़रूरी होता है और हर किसी को इसी की तलाश रहती है। अगर आपके पार्टनर में भी ये आदत है तो इसका मतलब है कि वो आपसे बहुत प्यार करते हैं और आपका सम्मान भी करते हैं।
आपके साथ धैर्य से काम लें
बेडरूम में आप दोनों अपने लव स्किल्स को एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं। वो आप पर किसी भी ऐसी चीज़ के लिए दबाव ना बनाएं जो आप करना नहीं चाहती हैं। उन्हें कोई एक्सपेरिमेंट करना तभी अच्छा लगे जब आप उसके लिए तैयार हों। उनकी तरफ से कोई दबाव ना हो। अगर वो आपके फैसले का सम्मान करते हैं तो ये उनके प्यार और हरकतों में साफ दिख जाता है।
आपकी भावनाओं और इमोशंस को समझें
बेडरूम एक ऐसी जगह है जहां उन्हें शांति से काम लेना चाहिए। वो आपकी भावनाओं और इमोशंस को समझें। आपको जानने की कोशिश करें और आपके करीब आने से पहले वो आपकी मर्ज़ी भी पूछे और आपकी भावनाओं का ध्यान रखें। ये दिखाता है कि वो आपको वैसे ही प्यार करते हैं जैसी आप हैं।
आपकी सलाह को मानें
किसी भी चीज़ में वो आपकी सलाह लेते हैं तो इसका मतलब है कि वो आपका सम्मान करते हैं। आपकी बात को ध्यान से सुनते हैं। ये दिखाता है कि वो आपकी बात को समझने की कोशिश कर रहे हैं और आपको पहले एक इंसान और फिर अपने पार्टनर के रूप में सम्मान देते हैं।
अपने पार्टनर से आकर्षण, प्यार और सम्मान को जानने के कई तरीके हैं। अगर आपको ये पोस्ट पसंद आई तो इसे अपने दोस्तों और पार्टनर के साथ शेयर ज़रूर करें।



Click it and Unblock the Notifications
