Latest Updates
-
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा? जानें आपके शहर में कब होगा दीदार -
Aditi Rao Hydari ने बताया ब्यूटी सीक्रेट, ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं ये घरेलू नुस्खे -
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri: करवा चौथ की पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा? यहां देखें पूरी सामग्री लिस्ट -
CID और आहट के निर्माता बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस -
November 2026 Vrat Tyohar: दिवाली से देवउठनी एकदशी तक, नवंबर में पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट -
Spinal Muscular Atrophy: क्या है स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी? जानें इस बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज -
Karwa Chauth 2026 Sargi: करवा चौथ की सरगी में क्या-क्या होता है? जानें सरगी खाने का सही समय -
Karwa Chauth Puja During Periods: करवा चौथ पर पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानें व्रत और पूजा के नियम -
त्योहारों पर मिठाई खरीदते समय रहें सावधान, इन 5 तरीकों से करें असली-नकली की पहचान
EROTIC, PLAYFUL और LUST, आपको हुआ है कौनसा वाला Love जानें?
प्यार एक ऐसा शब्द है जो कई फीलिंग्स और जज्बातों से भरा होता है। प्यार के कई रुप होते है। इनमें से आपने भी अपनी जिंदगी में प्यार का कोई अहसास जरुर महसूस किया होगा। अपनी जिंदगी के अलग अलग पड़ाव में आपने प्यार के कई उतार चढ़ाव देखे और प्यार के किसी एक लम्हें से जरुर गुजरें होंगे।
आज हम आपको इस आर्टिकल में प्यार के कुछ ऐसे टाइप के बारे में बताने जा रहे हैं कि जिन्हें आपने अपनी जिंदगी में कभी न कभी तो अहसास किया ही होगा।

आइए जानते है इस तरह के लव एक्सपीरियंस के बारे में।
इरोटिक लव
इस तरह का प्यार सेक्सुअलिटी और ख्वाहिशों से भरा हुआ होता है। इस तरह का प्यार अभिव्यक्ति का भावुक रूप से भरा हुआ होता है और जब आप किसी अन्य व्यक्ति से आकर्षित होते हैं तो अनुभव किया जा सकता है। इस तरह का प्यार दो लोगों के इच्छा से ही होता है। इरोटिक लव को महसूस करने के लिए आपको रोमांटिक रिलेशनशिप की जरुरत नहीं होती है। आप इसे एक तरह से लस्ट भी कह सकते है।
यूनिवर्सल लव
प्यार का एक वो प्रकार, जब आपको एक अजनबी पर अचानक से प्यार आ जाता है क्योंकि वो एक बहुत ही मुश्किल भरे हालात से गुजर रहा होता है। यह एक प्रकार का मानव व्यवहार होता है।
ये प्यार एक तरह से सहानुभूति के समान समझा जा सकता है। अन्य लोगों के लिए चिंतित होना ये पूरी तरह से स्वाभाविक है और यह यूनिवर्सल लव होता है।
निस्वार्थी प्यार
यह यूनिवर्सल प्यार का दूसरा चरण है। इसमें जब आपको किसी से मोहब्बत होती है तो आप उससे बिल्कुल भी किसी चीज के लिए उम्मीद नहीं रखते हो। ये एक तरह का स्प्रिचुअल लव होता है क्योंकि इसका अहसास भी बहुत ही जादुई होता है।
प्लेफुल लव
यह प्यार की वो स्टेज होती है जहां दो लोग प्यार के शुरुआती स्टेज को बहुत हल्के में लेते है और बहुत सारी दीवानगी लेते है। वो एक दूसरे की कम्पनी को बहुत एंजॉय करते है। इस तरह के प्यार को दोनों बहुत ही एंजॉय करते है। ये प्यार दोनों के बीच बहुत अच्छा फ्रेंडशिप का एक्सपीरियंस फील करवाती है।
लस्ट वाला प्यार
कई लोगों को लस्ट से भरा प्यार होती है जिसमें सिर्फ और सिर्फ शरीर की भूख होती है। आपका मन होता है कि आप किसी के साथ शारीरिक सम्बंध बनाएं, उसे किस करें तो समझें कि आपको प्यार नहीं लस्टफुल लव है। इस तरह के प्यार में आप एक लिमिट के बाद उस इंसान से बोर हो जाते है।
एकतरफा प्यार
सबसे खतरनाक और चुनौतीपूर्ण होता है। आप अपनी ओर से किसी को बहुत प्यार करते है लेकिन दूसरे व्यक्ति को आपकी कोई परवाह नहीं होती है। आप किसी पर अपनी जान छिड़कते है लेकिन अगला आपसे एक बार बात करने के लिए भी तैयार नहीं है, ऐसी हालत में आपका प्यार जुनून बन जाता है और आप कुछ कर बैठते है। इस तरीके के प्यार में बेहतर होगा कि आप उस इंसान को भूल जाएं और अपनी जिदंगी
प्लेटोनिक लव
इस तरह के प्यार में सेक्स या रोमेंटिक फीलिंग नहीं आती है और न ही आपको उस इंसान से किसी प्रकार की डिमांड होती है। इस प्रकार का प्यार दो दोस्तों के बीच अक्सर देखने को मिलता है। आप तन, मन और धन से एक-दूसरे की मदद करते है और हमेशा उसका साथ देते है
खुद से प्यार करना
आप खुद से बहुत प्यार करते है। आप चाहते या चाहती है कि आपको कभी कोई दिक्कत या परेशानी न हों और आप हमेशा खुश रहें। ऐसे में आप सिर्फ वही काम करते है जो आपके लिए अच्छे और आपके हित में हों। इसके लिए आपको खुद को अच्छी तरह जानना होगा, अपनी अच्छाईयों और कमियों को जानें और उस हिसाब से खुद को परफेक्ट बनाने का प्रयास करें।
सच्चा वाला प्यार
फिल्मों में दिखाया जाने वाला प्यार हमेशा फिल्मी ही लगता है लेकिन अगर सच में आपको किसी के लिए अच्छी वाली फीलिंग है तो आप उससे प्यार करने लगे है। दो लोगों के बीच बिना मतलब के होने वाला प्यार ही सच्चा होता है। ऐसा माना जाता है कि जिंदगी में सच्चा प्यार सिर्फ एक बार ही होता है
पप्पी प्यार
हर किसी को अपने बचपन में कभी न कभी प्यार जरूर हुआ होता है। फिर चाहें अपनी टीचर से हुआ हो या किसी पडोस की दीदी से। इस तरीके के प्यार को पप्पी लव कहते है।
न पा सकने वाला प्यार
क्या आपको कभी भी सलमान खान से प्यार हुआ है। सभी को कभी न कभी किसी ऐसे इंसान से प्यार होता है जो आपको कभी मिल नहीं सकता है, वो हर किसी के लिए एक सेलेब्रिटी होता है और हर कोई उस पर जान छिड़कता है। कई कहानियां और फिक्शन इस तरीके के प्यार पर बनते है। ये प्यार कुछ - कुछ एक तरफा ही होता है। उम्र बढ़ने के साथ-साथ प्यार के ये प्रकार भी पार होते जाते है और एक स्टेज के बाद प्यार के मायने ही बदल जाते है।



Click it and Unblock the Notifications
