Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्या पीले रंग का टेडी आप करने वाले हैं गिफ्ट, पहले जान लें उनके रंग का मतलब
वेलेंटाइन वीक की शुरुआत होते ही फिजाओं में सिर्फ प्यार की महक छायी रहती है। प्यार करने वालों के लिए ये हफ्ता किसी त्योहार से कम नहीं है। वेलेंटाइन वीक का चौथा दिन यानि 10 फरवरी टेडी डे के तौर पर मनाया जाता है।
इस पूरे हफ्ते लोग अपने चाहने वालों को दिन के अनुसार तोहफे देते हैं और अपनी दिल की बात पहुंचाते हैं। इस दौरान तो मार्केट भी प्यार के रंग में डूबा हुआ नजर आता है, चाहे फूलों का दिलकश गुलदस्ता हो, यम्मी चॉकलेट या फिर हर आकार के टेडी बियर, सब आपका मन मोह लेंगे।

जरूरी नहीं है आप सिर्फ अपने लव पार्टनर को ही टेडी डे के दिन टेडी गिफ्ट कर सकते हैं। आप अपनी छोटी बहन, बेटी, किसी खास दोस्त को भी टेडी गिफ्ट करके ये दिन मना सकते हैं।
अगर आप अपने लव पार्टनर को टेडी गिफ्ट करने का सोच रहे हैं तो किस रंग का टेडी आप दे रहे हैं उसका ध्यान भी रखें क्योंकि हर टेडी के रंग का एक खास मतलब होता है। आज जानते हैं टेडी बियर के अलग अलग रंगों का क्या मतलब है और टेडी के अलावा और कौन से तोहफे आप टेडी डे पर दे सकते हैं।

1. नीला टेडी बियर
नीले रंग का टेडी बियर आपके गहरे प्यार को दर्शाता है। अगर किसी लड़की को नीले रंग का टेडी बियर तोहफे में मिलता है तो आप बहुत लकी हैं ये बताता है कि सामने वाला आपके प्रेम में डूबा हुआ है।

2. हरा टेडी बियर
हरा रंग प्रकृति और ताजगी से जुड़ा हुआ है। अगर आपको इस कलर का टेडी बियर मिलता है तो ये बताता है कि आपका पार्टनर हमेशा आपका इंतजार करेगा।

3. लाल टेडी बियर
हवाओं में घुले प्यार की महक को प्रदर्शित करता है लाल रंग। ये कभी ना खत्म होने वाले प्यार और पार्टनर के प्रति जूनून की भावना को व्यक्त करता है।

4. काला टेडी बियर
अगर आपको अपने पार्टनर से काले रंग का टेडी बियर मिलता है तो ये संकेत देता है कि उन्होंने आपके प्रपोजल को रिजेक्ट कर दिया है।

5. सफ़ेद टेडी बियर
अगर आपको टेडी डे के दिन इस रंग का टेडी बियर मिलता है तो इसका मतलब है कि आपका पार्टनर पहले ही किसी और के साथ रिलेशनशिप में है।

6. ऑरेंज टेडी बियर
ख़ुशी और सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ा हुआ ये रंग बताता है कि आपका पार्टनर आपके सामने प्रस्ताव रखने वाला है। अगर आपको टेडी डे के दिन इस रंग का टेडी मिलता है तो आप वेलेंटाइनस डे के लिए तैयार रहें।

7. पिंक टेडी बियर
ये रंग स्नेह, प्यार और केयर को दिखाता है। इस रंग का टेडी बियर मिलने का मतलब है कि सामने वाले व्यक्ति ने आपके प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।

8. पर्पल टेडी बियर
वैसे तो ये रंग रोमांटिक माहौल बनाने के लिए बेहतरीन होता है लेकिन जब बात टेडी की आती है तब इसका मतलब होता है कि सामने वाले व्यक्ति को आप में दिलचस्पी नहीं है और ये रिश्ते में आगे बढ़ने की ओर इशारा करता है।

9. पीला टेडी बियर
पीला रंग सकारात्मकता का प्रतीक जरूर है लेकिन टेडी डे के दिन इस रंग का टेडी बियर मिलना अच्छी बात नहीं है। ये दर्शाता है कि वो व्यक्ति आपसे ब्रेकअप करना चाहता है।

10. ब्राउन टेडी बियर
यदि किसी का आपकी वजह से दिल टूटा है तो वो इस बात को जताने के लिए आपको भूरे रंग का टेडी दे सकता है।

टेडी डे पर आप ये तोहफे भी दे सकते हैं
अगर आपके पार्टनर को चॉकलेट पसंद है तो आप टेडी के आकार वाले चॉकलेट और कैंडी उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं।
टेडी बियर प्रिंट किया हुआ टीशर्ट, ड्रेस या कैप दे सकते हैं।
इस दिन आप उन्हें टेडी डिज़ाइन के स्लीपर्स, की-रिंग, तकिया आदि भी दे सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
