Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
प्रॉमिस डे: ये वादे करके अपने पार्टनर को बनाएं सिर्फ और सिर्फ अपना
एक एक दिन गुजरने के साथ ही वेलेंटाइन डे नजदीक आ रहा है। वेलेंटाइन वीक का हर एक दिन किसी ना किसी खास रूप में मनाया जाता है। 11 फरवरी को वेलेंटाइन वीक का पांचवा दिन प्रॉमिस डे के तौर पर मनाया जाता है। यूं तो आपने अपने पार्टनर से कई वादे किए होंगे लेकिन प्रॉमिस डे के दिन उनसे वादा करके आप इसकी अहमियत और बढ़ा सकते हैं।
लड़का हो या लड़की हर कोई चाहता है कि उसका पार्टनर उसके जिंदगी के सफर में एक दोस्त की तरह साथ दे। जीवन में चुनौतियां आने या उतार चढ़ाव आने पर वो उन्हें कोसने के बजाए साथ मिलकर उसका सामना करे। अगर आप जीवन में साथ निभाने के लिए इस खास दिन को चुनेंगे तो आप दोनों को हमेशा ये दिन और वादा दोनों याद रहेगा।

आज इस लेख के जरिए जानते हैं कि पति-पत्नी या फिर गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड एकदूसरे से क्या वादे कर सकते हैं। अगर आप दोनों ने साथ चलने का फैसला लिया है तो वादे भी आप दोनों को करने चाहिए, किसी एक को नहीं।

पुरुष कर सकते हैं ये वादा
हर फैसले में तुम्हें करूंगा शामिल
इस प्रॉमिस के साथ आप उन्हें ये बता पाते हैं कि आपके जीवन में उनकी कितनी अहमियत है। उनकी राय आपके फैसले के लिए जरूरी है।

तुम्हारे करियर से जुड़े हर फैसले में साथ दूंगा
किसी भी लड़की के लिए ये सुकून की बात होती है जब उसका पार्टनर उसके करियर को सपोर्ट देने के लिए तैयार होता है। शादी के बाद भी नौकरी जारी रखना और काम के साथ साथ घर में उनका सहयोग मिलना उनके लिए वाकई सुकून की बात होती है।

हर स्थिति में तुम्हारे साथ खड़ा रहूंगा
एक लड़की उस वक्त खुद को बहुत मजबूत समझती है जब उसका पार्टनर उसके साथ खड़ा रहता है। वो आपका साथ पाकर पूरी दुनिया के खिलाफ खड़े होने से भी नहीं घबराएगी।

काम में मदद कराउंगा
घर का काम आप सिर्फ अपनी पार्टनर के भरोसे ना छोड़ें। आप चाहे लिव इन में रह रहे हों या फिर आपकी शादी हो चुकी है, घर के कामकाज में आप भी साथ दें। चाहे आपको वो काम नहीं आते हों लेकिन आप उनसे वादा कर सकते हैं कि आप उन्हें सीखेंगे और उनकी मदद करेंगे।

तुम्हारी तबीयत ठीक ना होने पर तुम्हारे पास ही रहूंगा
लड़कियों में मूड स्विंग की समस्या आती है, कई बार वो उदास हो जाती हैं, जिम्मेदारी आ जाने पर वो अपनी सेहत का भी ध्यान नहीं रख पाती हैं। आप ऐसे में उनसे वादा करें कि आप उनके पास रहेंगे। उन्हें अकेला नहीं छोड़ेंगे।

महिलाओं को करने चाहिए ये प्रॉमिस
प्रॉमिस डे पर सिर्फ मर्दों को ही नहीं बल्कि कुछ वादे लड़कियों को भी करने चाहिए, तभी तो आप दोनों के जीवन की गाड़ी एक साथ पटरी पर चल सकेगी।
तुम्हें कभी बदलने की कोशिश नहीं करुंगी
रिलेशनशिप में आने के बाद लड़कों या पतियों को ये शिकायत होने लगती है कि उनकी पार्टनर उन्हें बदलने की कोशिश में लग जाती है। आप उनसे वादा करें कि आप उन्हें बेहतर करने के लिए प्रेरित करेंगी ना कि उन्हें अपनी शख्सियत ही बदलने के लिए मजबूर करेंगी।

मैं जैसी हूं वैसी ही रहूंगी
जिस लड़की को देखकर लड़का रिश्ते की शुरुआत करता है एक वक्त के बाद वो अपनी पार्टनर में बदलाव देखना शुरू कर देता है जिसकी वजह से उन्हें निराशा होती है। आप अपने पार्टनर से ये वादा करें कि आप जैसी हैं वैसी ही रहेंगी, हालात जो भी हों आप बदलेंगी नहीं।

जिंदगी में हार मिलने पर ताना देने के बजाय तुम्हारा साथ दूंगी
जब इंसान जीवन में कोई फैसला लेता है और उसमें उसे दुर्भाग्य से हार मिलती है तब वो अपने पार्टनर से समर्थन की उम्मीद करता है। ऐसे में आप उनका मजाक उड़ाने के बजाय उन्हें भरोसा दें कि भविष्य में सब ठीक हो जाएगा।

झगड़ा होने पर भी तुम्हें छोड़ कर जाने की बात नहीं कहूंगी
रिलेशनशिप में हैं तो आप दोनों के बीच झगड़े भी होते ही होंगे लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप इन सबका जिम्मेदार अपने पार्टनर को ही ठहरायें और आप उन्हें छोड़ कर मायके जाने या फिर ब्रेकअप की धमकी दें। आप वादा करें कि आप इस तरह की हरकत नहीं करेंगी।



Click it and Unblock the Notifications
