Latest Updates
-
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि
इस रूल को अपनाकर प्यार से महक जाएगी आपकी लव लाइफ
कभी कभी हम बिना सोचे समझे रिएक्ट कर देते हैं और बाद में सोचते हैं कि हम उस परिस्थिति को ज्यादा बेहतर तरीके से सुलझा सकते थे। रिलेशनशिप में कई उतार चढ़ाव आते हैं और कई बार पार्टनर के साथ बहस एवं गलफहमियां भी हो जाती हैं।

अगर आप समझदारी से इन मुश्किल हालातों से निपटें तो आपके रिश्ते में कड़वाहट आने से बचा जा सकता है। आज हम आपको इस लेख के जरिए 72-ऑवर रूल के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप अपनी समस्याओं को ज्यादा समझदारी से सुलझा कर अपनी लव लाइफ को बेहतर और मजबूत बना सकते हैं।

क्या है 72-ऑवर रूल
ये रूल बहुत आसान है। अगर आपको अपने पार्टनर की कोई बात बुरी लगती है तो उस पर प्रतिक्रिया देने से पहले 72 घंटे इंतजार करें। आसान शब्दों में कहें तो तुरंत रिएक्ट करने से पहले खुद को 72 घंटे का समय दें और फिर किसी निर्णय पर पहुंचे।

सही प्रतिक्रिया देने में मिलती है मदद
72 घंटे इंतजार करने के दौरान आप अपनी स्थिति और मुश्किल को अच्छी तरह से समझ पाते हैं और उसके आधार पर अपने पार्टनर के साथ उस मुश्किल को सुलझा सकते हैं। तुरंत रिएक्ट करने से रिश्ता में भी कड़वाहट आने का खतरा रहता है और मुद्दा और ज्यादा पेचीदा हो सकता है।

72 घंटे के बाद खुद से करें सवाल
अगर आपके पार्टनर की कोई बात आपको बुरी लगती है तो 72 घंटे इंतजार करने के बाद उस मुद्दे पर दोबारा सोचें। खुद से ये सवाल करें कि क्या 72 घंटे के बाद भी आपको उतना ही बुरा लग रहा है या नहीं। अगर आपका जवाब हां है तो आपको इस मामले में अपने पार्टनर से जरूर बात करनी चाहिए।

एक्सपर्ट का क्या है कहना
‘किकस्टार्ट योर रिलेशनशिप' बुक के लेखक मार्गोट ई. ब्राउन ने भी 72-ऑवर रूल की बात की है। उन्होंने भी कहा है कि कपल्स को पिछले 72 घंटे में जो कुछ भी हुआ है, उस पर बात करनी चाहिए। अगर 72 घंटे के बाद आपको वो बात या मुद्दा ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं लगता है तो उसे वहीं छोड़ दें।

बातचीत करें
लेखक कहते हैं कि एक दूसरे पर आरोप लगाने के बजाय आराम से शांत होकर बात करना ज्यादा सही रहता है। ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करें जो आपके पार्टनर को दुख ना पहुंचाएं।

मुश्किल क्या है जानें
आप दोनों के बीच किस बात को लेकर दिक्कत आ रही है, उसे सही तरह से पहचानें और उसका हल ढूंढें। इस मुद्दे पर बार-बार बहस ना करें और रिश्ते में प्यार एवं भरोसा लाने की कोशिश करें।



Click it and Unblock the Notifications
