Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
साथ में गेम और आर्ट के काम से बढ़ता है कपल्स के बीच प्यार
बेयलर यूनिवर्सिटी द्वारा किए गए एक नए अध्ययन में पता चला है कि एक साथ गेम्स खेलने या पेंटिंग क्लासेस लेने से उनके शरीर में ऑक्सीटोसिन नामक हार्मोन रिलीज होता है जिससे कपल्स का रिश्ता और भी ज्यादा मजबूत बनता है।

जो कपल्स बोर्ड गेम्स खेलते हैं या एक साथ पेंटिंग क्लास लेते हैं उनमें ऑक्सीटोसिन यानी 'लव हार्मोन’ ज्यादा बनता है। इस हार्मोन का संबंध बॉन्डिंग से होता है। जर्नल ऑफ मैरिज एंड फैमिली में प्रकाशित हुई इस स्टडी में पाया गया कि महिला पेंटर्स और गेम खेलने वाले कपल्स की तुलना में पुरुष पेंटर्स में दोगुना ऑक्सीटोसिन रिलीज हुआ।

रोमांस के लिए लव हार्मोन है जरूरी
स्टडी की मानें तो बोर्ड गेम खेलने वाले कपल्स खेल को लेकर एक-दूसरे से ज्यादा बात करते हैं जिससे ऑक्सीटोसिन हार्मोन ज्यादा रिलीज होता है।
शोधकर्ताओं ने भी इस बात को स्वीकार किया पेंटिंग करने वाले कपल्स इंस्ट्रक्टर की बात को ध्यान से सुनते हैं और पार्टनर से ज्यादा ध्यान कैनवस पर होता है जबकि आर्ट क्लास में बोर्ड गेम्स खेलने की तुलना में कपल्स ज्यादा करीब आते हैं। अगर आप भी अपने पार्टनर को करीब लाना चाहते हैं तो ये तरीका अपना सकते हैं।

आर्ट क्लासेज हैं ज्यादा कारगर
शोधकर्ताओं ने बताया कि एक साथ खेलने पर सभी कपल्स के शरीर में ऑक्सीटोसिन हार्मोन रिलीज हुआ। ये खबर कपल्स के रिश्ते के लिए बहुत अच्छी है। लेकिन आर्ट क्लास में हिस्सा लेने वाले पुरुषों में अन्य समूहों की तुलना में 2 से ढाई गुना ज्यादा हार्मोन रिलीज हुआ। इससे ये कहा जा सकता है कि कुछ तरह की एक्टिविटीज महिलाओं से ज्यादा पुरुषों के लिए फायदेमंद होती हैं जबकि कुछ महिलाओं को ज्यादा फायदा पहुंचाती हैं।

घर के माहौल के बजाय गेम से लाभ
स्टडी में बताया गया कि आखिरी तीन ग्रुपों में एक-दूसरे से कोई ज्यादा फर्क नहीं था। शोधकर्ताओं ने भी कहा कि घर के वातावरण से ज्यादा एक्टिविटी करने पर ऑक्सीटोसिन रिलीज होता है। कुछ नया करने से आपके रिश्ते में नए रंग घुल सकते हैं।

इस तरह स्टडी की गयी पूरी
बेयलर यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर मेल्टन और मारिआ बोसिआ ने 25 से 40 साल की उम्र के 20 कपल्स को स्टडी में शामिल किया। पहले ग्रुप के कपल्स को एक घंटे के लिए गेम नाइट या कपल आर्ट क्लास में शामिल किया गया। दूसरे कपल्स के प्रतिभागियों को कम्युनिटी आर्ट स्टूडियो में पेंटिंग क्लास में हिस्सा लेने के लिए कहा गया। इन प्रतिभागियों में ऑक्सीटोसिन के स्तर को मापने के लिए एक्टिविटी से पहले और बाद में पेशाब का सैंपल लिया गया। इसमें शोधकर्ताओं ने एक्टिविटी के दौरान कपल्स के बीच होने वाली बातचीत, आई कॉन्टैक्ट को भी ध्यान में रखा।



Click it and Unblock the Notifications
