Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
पहली नजर का प्यार होता है छलावा: स्टडी
पहली नजर के प्यार के बारे में तो आपने सुना ही होगा। आपके साथ भी ऐसा कई बार हुआ होगा कि आपको किसी को देखते ही उससे प्यार हो गया हो। आपको पहली नजर में सच्चे प्यार का अहसास जरूर हुआ हो लेकिन इस मामले में हुई रिसर्च के मुताबिक अधिकतर मामलों में ये बस आकर्षण होता है, प्यार नहीं।

क्या कहती है स्टडी
जर्नल ऑफ इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर रिलेशनशिप रिसर्च में प्रकाशित हुई स्टडी में शोधकर्ताओं ने 20 की उम्र वाले 200 प्रतिभागियों के 500 डेटिंग मामलों का अध्ययन किया।

रिसर्च के तीन चरण
इस स्टडी को तीन हिस्सों में बांटा गया था - ऑनलाइन सर्वे, लैबोरेट्री स्टडी और 90 मिनट की डेटिंग। जिन प्रतिभागियों को डेट पर जाने के लिए कहा गया था उनसे पूछा गया कि उन्हें पहली नजर में प्यार का अहसास हुआ या नहीं और क्या वो सामने वाले की पर्सनैलिटी को देखकर इंप्रेस हुए।
शोधकर्ताओं ने प्रतिभागियों में प्यार के लिए जोश, इंटिमेसी और कमिटमेंट जैसी चीजों पर भी गौर किया। इससे भी उन्हें रिलेशनशिप की क्वालिटी का पता चला।

क्या सच में पहली नजर में प्यार हुआ
आंकड़ों की मानें तो 32 प्रतिभागियों को प्यार का अहसास हुआ और इसमें इंटिमेसी एवं कमिटमेंट गायब थी। हालांकि, इन प्रतिभागियों को सामने वाले शख्स की पर्सनैलिटी को देखकर गजब का आकर्षण महसूस हुआ।

स्टडी का निष्कर्ष
शोधकर्ताओं ने बताया कि पहली नजर का प्यार बस एक आकर्षण होता है। अधिकतर लोगों के साथ ऐसा ही हुआ है।

क्या मर्दों को ज्यादा होता है
इस स्टडी में शामिल हुए 60 पर्सेट मर्दों को पहली नजर में प्यार हुआ। इसके अलावा स्टडी में दूसरे पार्टनर को पहली नजर में प्यार होने का कोई मामला सामने नहीं आया। अगर एक पार्टनर को पहली नजर में प्यार हुआ तो उसके सामने वाले व्यक्ति को ऐसा कोई अहसास नहीं हुआ।
रिलेशनशिप को चलाने के लिए प्यार और निरंतर प्रयासों की जरूरत होती है एवं यह रिश्ता समय के साथ और मजबूत होता चला जाता है। आपको कोई पहली नजर में पसंद जरूर आ सकता है लेकिन उसे समझने और जानने के लिए तो आपको वक्त ही चाहिए होगा।



Click it and Unblock the Notifications
