Latest Updates
-
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि
परफेक्ट बॉयफ्रेंड बनना नहीं आसान, इन 6 चीजों का होना चाहिए ज्ञान
एक परफेक्ट रिलेशनशिप की परिभाषा सभी के लिए अलग अलग है। लेकिन सोसाइटी में एक रिश्ते में आने वाले लड़कों से कुछ चीजों की उम्मीद की जाती है, भले ही वो आपके रिलेशनशिप के लिए सही हो या नहीं।

हैरानी नहीं होती जब समाज के बनाए उस ढांचे में खुद को फिट करने के चक्कर में आपका रिश्ता ही खत्म हो जाता है। इसका पछतावा आपको बाद में होता है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि ऐसी कौन सी चीजें हैं जिन्हें परफेक्ट पार्टनर बनने के लिए आपको भुला देनी चाहिए।

उसके दोस्तों को अपने दुश्मन की तरह ना देखें
प्यार में जब कोई इंसान डूबा रहता है तब वो अपने पार्टनर को लेकर काफी पोजेसिव हो जाता है लेकिन आप उनसे ये उम्मीद ना करें कि वो आपसे ऐसे बर्ताव करें जैसे उनकी जिंदगी में सिर्फ आप ही हैं। आप सिर्फ उनके बॉयफ्रेंड बने रहने पर जोर ना दें बल्कि पहले एक अच्छा दोस्त बनें। अगर आपकी गर्लफ्रेंड के पुरुष मित्र हैं तो आप उसे उनके खिलाफ खड़ा नहीं कर सकते हैं। अगर आप ऐसा कर रहे हैं तो बंद कर दें।

बड़े भाई की तरह ना करें बर्ताव
समाज में लड़कों की परवरिश के दौरान ये भी सीखा दिया जाता है कि हर लड़की को रक्षा की जरूरत होती है। यही कारण है कि ज्यादातर बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड की रक्षा करने की जिम्मेदारी भी खुद पर ले लेते हैं और बड़े भाई की तरह बर्ताव करने लगते हैं। लड़कियों को इस तरह का एहसास अच्छा लगता है लेकिन हर वक्त नहीं और वो खुद अपना भला समझती हैं। आप उन पर दबाव ना बनाएं।

उसके पक्ष के फैसले आप ही ना लें
जब निर्णय लेने की बात आती है तो इस काम की जिम्मेदारी घर का बड़ा (आमतौर पर पिता) लेता है। रिलेशनशिप में भी कई मर्दों को ये लगता है कि उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड को फैसले लेने के समय गाइड करना चाहिए। इससे भी खराब स्थिति तब आती है जब वो इसका भी फैसला करने लगते हैं कि उनकी गर्लफ्रेंड को क्या करना चाहिए और क्या नहीं। अगर आप ऐसा करते हैं तो अभी से अपनी आदत में सुधार लाएं और अपनी गर्लफ्रेंड को असहाय बच्चे की तरह ट्रीट करना बंद करें।

उसकी हर गतिविधि पर नजर रखना
आपको ये जानकर बिल्कुल भी हैरानी नहीं होगी कि ज्यादातर मर्द ये चाहते हैं कि उनकी गर्लफ्रेंड अपने हर काम की जानकारी उन्हें देती रहे, वो कब ऑफिस जा रही है, किन लोगों से मिल रही है, घर कब तक पहुंच रही है आदि। किसी भी चीज की अति बुरी होती है और हर छोटी बड़ी बात के लिए आपका अपडेट मांगना बिल्कुल भी ठीक नहीं है। उसे भी स्पेस दें और अपनी इच्छा से जीने दें।

अपने दोस्तों के सामने उसे लेकर दिखावा ना करें
कई मर्दों की ये आदत होती है कि वो अपने दोस्तों के सामने अपने रिलेशनशिप का गुणगान करते रहते हैं। वो अपनी गर्लफ्रेंड को ट्रॉफी समझते हैं और ये बताने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं कि उनकी गर्लफ्रेंड कितनी शानदार है। रिश्ते की शुरुआत में इस तरह का बर्ताव अच्छा लग सकता है लेकिन हर किसी के सामने उसी तरह की बातें करना आपकी पार्टनर के लिए असहज हो सकता है।

उसके पर्सनल स्पेस में ना दें दखल
जो मेरा है वो तुम्हारा है कि तर्ज पर कई लड़कियां अपने फोन, सोशल मीडिया अकाउंट के पासवर्ड अपने पार्टनर को दे देती हैं। लेकिन आपको ये समझना चाहिए कि इसके बावजूद कुछ चीजें ऐसी हो सकती हैं जिन्हें शेयर करने पर वो कम्फर्टेबल ना हों और इसका मतलब ये ना समझें कि वो आपसे कुछ छिपा रही हैं।



Click it and Unblock the Notifications
