Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
बैड ब्रेकअप के बाहर आने के लिए अपनाएं ये टिप्स..
एक रिलेशन में आने के बाद दो लोग एक-दूसरे से इमोशनली कनेक्टेड हो जाते हैं। लेकिन जब किसी कारण से उनका ब्रेकअप होता है तो उन्हें ऐसा लगता है कि मानो उनकी सारी दुनिया उजड़ गई हो। खासतौर से, अगर वह ब्रेकअप बहुत बैड तरीके से हुआ हो तो ऐसे में दर्द और भी ज्यादा बढ़ जाता है। ना चाहते हुए भी व्यक्ति को बार-बार अपने पुराने रिलेशन और उसे बैड ब्रेकअप की याद आती है। जिसके कारण उस दर्द से उबरना काफी कठिन हो जाता है। हालांकि, कुछ आसान उपायों को अपनाकर आप इस दर्द से उबर सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही आसान उपायों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप बैड ब्रेकअप से उबर सकते हैं-

कर दें अनफॉलो
अगर आप सच में अपने बैड ब्रेकअप से उबरना चाहते हैं तो ऐसे में सबसे पहला और जरूरी स्टेप है कि आप अपने एक्स को अनफॉलो करें। हो सकता है कि आप अभी भी अपने एक्स के साथ सोशल मीडिया पर कनेक्टेडट हों। ऐसे में जब भी आपको उनकी तस्वीर दिखेगी या आप उनकी एक्टिविटीज को देखेंगे तो ऐसे में ना चाहते हुए भी आपको उनकी याद सताएगी। इसलिए सबसे पहले आप उन्हें अनफ्रेंड व अनफॉलो करें। जब आप उनकी लाइफ में ताक-झांक करना बंद करेंगे, तभी आप सच में अपनी अतीत की यादों से बाहर आने के लिए पहला कदम उठाएंगे।
परिवार व दोस्तों के साथ बिताएं समय
ब्रेकअप के बाद अपने एक्स पार्टनर की याद आना स्वाभाविक है। ऐसा अमूमन इसलिए होता है, क्योंकि हम खुद को काफी अकेला पाते हैं। ऐसे में उन यादों से बाहर आने और अकेलेपन को दूर करने के लिए आप कोशिश करें कि आप अपना अधिक से अधिक समय परिवार और दोस्तों के साथ बिताएं। इससे आपको यह महसूस होगा कि आप अकेले नहीं है। साथ ही उनके साथ होने पर आप खुलकर हंस पाएंगे।
मनाएं एक छुट्टी
सुनने में आपको थोड़ा अटपटा लगे, लेकिन बैड ब्रेकअप के बाद एक वेकेशन पर जाना भी अच्छा आइडिया है। दरअसल, जब आप वेकेशन पर नई जगहों व चीजों को एक्सप्लोर करते हैं तो इससे आपको काफी अच्छा लगता है। साथ ही इस तरह आप खुद को एक ट्रीट दे पाते हैं। आप इस वेकेशन के जरिए खुद को यह समझाने का प्रयास करें कि आप समय रहते एक बुरे रिश्ते से बाहर निकल पाएं। अगर आप इस रिलेशन में रह जाते तो शायद आपको दुख व आंसू के सिवाय कुछ नहीं मिलता।
खुद को रखें बिजी
कहते हैं कि खाली दिमाग शैतान का घर होता है। काफी हद तक यह बात सही भी है। जब आप फ्री होते हैं तो आप कहीं ना कहीं अपनी अतीत की यादों में चले जाते हैं। जिसके बाद आपको वहीं पुराने अच्छे-बुरे पल याद आते हैं और आप दुखी होते हैं। इसलिए कोशिश करें कि आप खुद को कुछ वक्त के लिए काफी बिजी रखें। आप ऐसा तब तक करें, जब तक कि आप खुद को पूरी तरह से अपने पुराने रिश्ते से बाहर आ ना जाएं। साथ ही, आप यह ध्यान रखें कि आप खुद को इस तरह बिजी रखें, जिसमें आपको मजा भी आएं। ऐसे में आप कुछ नई हॉबी को अपना सकते हैं।
मेमोरी ट्रिगर्स की करें पहचान
जब आप एक रिश्ते में होते हैं तो यकीनन आप दोनों ने कई अच्छे पल साथ में बिताए होंगे और उन पलों की कुछ यादें भी आपके पास होंगी। तस्वीर से लेकर गिफ्ट आइटम तक ऐसी कई चीजें होती हैं, जो आपको अपने अतीत की याद दिलाती हैं। जब तक ये सभी चीजें आपके पास रहेंगी, आप कभी भी अपनी अतीत की यादों से बाहर नहीं आ पाएंगे। इसलिए अगर आप सच में अपने रिश्ते को खत्म करना चाहते हैं तो उन सभी मेमोरी ट्रिगर्स की पहचान करके उन्हें खुद से दूर करने का प्रयास करें।



Click it and Unblock the Notifications
