Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
ये संकेत बताते हैं कि अपने पार्टनर पर बहुत अधिक डिपेंडेंट हैं आप
जब हम किसी के साथ रिश्ते में जुड़ते हैं तो ना केेवल एक-दूसरे के साथ प्यार भरा रिश्ता शेयर करते हैं। बल्कि कुछ हद तक हम उन पर इमोशनली डिपेंड भी हो जाते हैं। हम अपने पार्टनर के साथ अपनी सभी प्रॉब्लम्स को शेयर करते हैं। इसके अलावा, शॉपिंग से लेकर पार्टियों में भाग लेना ऐसे कई काम होते हैं, जिसे हम अपने पार्टनर के साथ करना चाहते हैं। लेकिन कभी-कभी पार्टनर पर डिपेंडेंसी इतनी अधिक बढ़ जाती है कि इससे रिश्ते पर विपरीत प्रभाव पड़ना शुरू हो जाता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही संकेतों के बारे में बता रहे हैं, जो यह बताते हैं कि आप अपने पार्टनर पर बहुत अधिक डिपेंड हो गए हैं-

कोई भी काम अकेले ना करना
जब हम किसी से प्यार करते हैं तो उसके साथ वक्त बिताना हमें अच्छा लगता है। जिसके कारण हम अपना कोई काम करते हुए अपने पार्टनर का साथ पाना चाहते हैं। लेकिन अगर आप अपने पार्टनर के बिना कोई भी काम करने में खुद को समर्थ महसूस नहीं करते हैं तो यह संकेत है कि आप अपने पार्टनर पर बहुत अधिक डिपेंड हो गए हैं। हालांकि, आपकी यह आदत आपके और आपके पार्टनर दोनों के लिए परेशानी का सबब बन सकती हैं। इसलिए, जितना जल्दी हो सके, आप अपनी इस आदत को बदलने का प्रयास करें।
पार्टनर के बिना खुद को अकेला महसूस करना
यकीनन पार्टनर का साथ आपको काफी अच्छा लगता होगा। लेकिन उनसे हटकर भी आपकी अपनी एक अलग दुनिया है। हालांकि, अगर कोई व्यक्ति अपने पार्टनर पर बहुत अधिक निर्भर होता है तो ऐसे में वह खुद को बहुत अधिक अकेला होता है। उसके लिए अपने पार्टनर के बिना एक पल भी रह पाना काफी मुश्किल हो जाता है। जब उनका पार्टनर उनके साथ नहीं होता है, तब वे काफी बैचेन हो जाते हैं। कई बार वे बार-बार फोन करके अपने पार्टनर को परेशान भी करते हैं।
हर बात में अपने पार्टनर की रजामंदी लेना
जब एक व्यक्ति अपने पार्टनर पर बहुत अधिक डिपेंडेंट हो जाता है तो ऐसे में वह कोई भी काम करने से पहले अपने पार्टनर से एक अप्रूवल लेना चाहता है। अगर आपका पार्टनर किसी काम को करने के लिए मना करता है और आप उसे करना चाहते हैं तो भी आप अपना मन मार लेते हैं। ऐसा इसलिए होता है कि आप अपने पार्टनर पर इस हद तक निर्भर हो चुके होते हैं कि आप उन्हें किसी भी स्थिति में नाखुश नहीं करना चाहते हैं।
पार्टनर को दिनभर मैसेज या कॉल करना
जो व्यक्ति अपने पार्टनर पर बहुत अधिक डिपेंड हो जाता है, तो उसके लिए अपने पार्टनर के बिना समय बिताने में भी बेहद समस्या होती है। ऐसे में जब उसका पार्टनर उससे दूर होता है तो वह अपने पार्टनर को लगातार टेक्स्ट या कॉल करते रहते हैं। लेकिन आपकेे इस रवैये से आपका पार्टनर काफी परेशान हो जाता है। आपका यह बर्ताव भी यह एक संकेत है कि आप अपने पार्टनर पर बहुत अधिक निर्भर हो रहे हैं।
आपका बहुत अधिक कण्ट्रोलिंग होना
यह भी एक संकेत है जो यह बताता है कि आप अपने पार्टनर पर बहुत अधिक निर्भर हो चुके हैं। दरअसल, जब आप किसी पर बहुत अधिक निर्भर हो जाता है तो ऐसे में उसे खोने का विचार हमेशा ही मन ही मन सताता रहता है। ऐसे में अपने रिश्ते को बनाए रखने के लिए वे दोगुना प्रयास करते हैं। इन प्रयासों में वे कब बहुत अधिक कण्ट्रोलिंग हो जाते हैं, इसका उन्हें पता ही नहीं चलता है। हो सकता है कि जब आपका पार्टनर अपने दोस्तों के साथ घूमता हो तो वह आपको पसंद नहीं आता हो या फिर आप उनकी हर एक्टिविटी पर नजर रखते हों।



Click it and Unblock the Notifications