Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
बिना इंटीमेट हुए ऐसे जताएं अपने पार्टनर से प्यार, ये सॉफ्ट ट्रिक्स अपनाएं
कहते हैं कि किसी को सिर्फ प्यार करना ही काफी नहीं होता है, बल्कि जरूरी है कि उसे जताया भी जाए। हालांकि, इसका अर्थ यह नहीं है कि आप अपने पार्टनर के साथ शारीरिक रूप से अंतरंग हों। अपने पार्टनर से प्यार करना केवल शारीरिक रूप से अंतरंग होने से कहीं अधिक है। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि फिजिकल होना अपने साथी को अपने प्यार का इजहार करने का एक शानदार तरीका है। हालांकि, इसके अलावा भी प्यार करने के कई अलग-अलग तरीके हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही तरीकों के बारे में बता रहे हैं-

कहें दिल की बात
अपने साथी के साथ बात करना और उन्हें अपने दिल की बात बताना प्यार करने का एक शानदार तरीका है। अधिकतर लोग अपने पार्टनर से प्यार तो करते हैं, लेकिन उसे कहने से चूक जाते हैं। जिससे सामने वाले व्यक्ति को इसका अहसास ही नहीं होता। आप चाहें तो बोलकर या लिखकर या फिर अपने पसंदीदा अंदाज में अपने दिल की बात पार्टनर तक पहुंचाएं। ओपन कम्युनिकेशन रखने से उन्हें पता चलता है कि आप उन पर भरोसा करते हैं और वे आप पर भरोसा कर सकते हैं। जिससे रिश्ता मजबूत बनता है।

एक साथ बिताएं समय
एक साथ समय बिताना भी प्यार जताने का एक अच्छा तरीका है। भले ही आप दोनों उस समय कुछ भी ना करें, लेकिन क्वालिटी टाइम साथ बिताने से पता चलता है कि दोनों पार्टनर अपने रिश्ते को तवज्जो देते हैं और अपने रिश्ते को खुशनुमा बनाने के लिए वह अपना महत्वपूर्ण समय उसे दे रहे हैं। आज के समय में रिश्ते या अपने पार्टनर को समय देना ही सबसे अधिक महत्वपूर्ण है और अगर आप अपनी बिजी लाइफ में भी ऐसा कर रहे हैं तो इसका अर्थ है कि आप अपने पार्टनर से बहुत प्यार करते हैं।

उनकी मदद करें
अपने पार्टनर की मदद करना उसे प्यार जताने के सबसे शानदार तरीकों में से एक है। जब आप अपने पार्टनर की मदद करते हैं या फिर जब भी उन्हें मदद की ज़रूरत होती है और आप सबसे पहले वहां होते हैं तो इसका अर्थ है कि आपको अपने पार्टनर की परवाह है। फिर चाहे उन्हें किराने की खरीदारी करनी हो या फिर घर की सफाई करने में मदद की ज़रूरत हो। एक-दूसरे की मदद करना, प्यार और परवाह दिखाने का एक तरीका है।

पकड़ें हाथ
अपने पार्टनर का हाथ थामे सड़क पर चलने का अहसास किसे अच्छा नहीं लगता? अंतरंग होने का मतलब हमेशा प्यार करना नहीं होता है। अंतरंगता सभी प्रकार के रूपों में आ सकती है। मसलन, अगर आप घर पर हैं या फिर बाहर हैं, लेकिन अपने पार्टनर का हाथ पकड़कर चलते हैं तो इससे वह आपके प्यार को बिना बोले या सुने ही महसूस कर पाते हैं।

करें तारीफ
भले ही कपल का रिलेशन ऐसा होता है, जिसमें आपको फॉर्मल होने की जरूरत नहीं होती है। लेकिन फिर भी अगर आपका पार्टनर आपके लिए कुछ खास या अलग करता है तो ऐसे में उसकी तारीफ अवश्य करें। जब आप ऐसा करते हैं तो सामने वाले व्यक्ति को यह अहसास होता है कि आप उसकी हर छोटी-छोटी बात को नोटिस करते हैं और उससे बेहद प्यार करते हैं।

डेट नाइट करें प्लान
कभी-कभी कुछ छोटी-छोटी एक्टिविटीज भी बिना बोले ही आपके प्यार की गहराई को सामने वाले व्यक्ति तक पहुंचा देती है। मसलन, आप चाहें तो अपने पार्टनर के लिए डेट नाइट प्लॉन कर सकते हैं। एक 'डेट नाइट' आपके साथी को कितना अच्छा महसूस करा सकती है, इसे शब्दों में बयां कर पाना थोड़ा मुश्किल है। यह ऐसा वक्त है, जब आप दोनों सारी टेंशन व चिंता को भूलकर एक-दूसरे के साथ समय बिता सकते हैं और अपने प्यार को महसूस कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
