Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
इन टिप्स को अपनाकर बातचीत को बहस में ना होने दें तब्दील
किसी भी रिश्ते में समस्या के हल के लिए जरूरी होता है बातचीत करना। कहते हैं कि बातचीत करने से बड़ी से बड़ी समस्या का हल मिल जाता है। हालांकि, ऐसा केवल तभी संभव है, जब आप समझदारी पूर्वक बातचीत को एक सकारात्मक दिशा दें। लेकिन कुछ कपल्स के बीच बातचीत हमेशा ही बहस में बदल जाती है। जिससे समस्या का हल तो नहीं मिलता, बल्कि उनके बीच की परेशानी और भी ज्यादा बढ़ जाती है। हो सकता है कि आपके साथ भी अक्सर ऐसा ही होता हो। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपनी बातचीत को बहस में बदलने से रोक सकते हैं-

ठंडे दिमाग से करें बातचीत
अक्सर बातचीत बहस में तब बदल जाती है, जब हम मानसिक रूप से अशांत होते हैं। बातचीत के दौरान हमारा मुख्य ध्येय यही होता है कि हम अपनी बात को सही साबित करें। जब तक आपके मन में यह बात होती है तो ऐसे में आपकी बातचीत से कोई भी हल नहीं निकल सकता है। इसलिए, जब भी आप किसी से बात करते हैं और सच में उसे एक सही दिशा देना चाहते हैं तो ऐसे में ठंडे व खुले दिमाग से ही बात करें।

सुनने की कोशिश अधिक करें
अगर आप सच में चाहते हैं कि आपके रिश्ते में बातचीत कभी भी बहस में ना बदले तो ऐसे में कोशिश करें कि आप बातचीत के दौरान बोलने की कम और सुनने का अधिक प्रयास करें। दरअसल, जब आप ऐसा करते हैं तो इससे आप सामने वाले व्यक्ति के पक्ष को अधिक बेहतर तरीके से समझ पाते हैं और फिर इससे यकीनन आप सिचुएशन को एक अलग नजरिए से देखते हैं। जिससे समस्या का हल मिलने में आसानी होती है।

पुरानी बातों की ना करें चर्चा
एक रिश्ते में कपल्स के बीच ऐसी कई चीजें होती हैं, जिससे उनके बीच मतभेद बढ़ते हैं। ऐसे में अगर बातचीत के दौरान उन पुरानी बातों की चर्चा की जाए तो इससे कभी भी बातचीत को सुलझे हुए तरीके से हल तक पहुंचाना काफी मुश्किल हो जाता है। दरअसल, जब भी आप पुरानी तकलीफ भरी बातों की चर्चा करते हैं तो इससे बातचीत को बहस में बदलते देर नहीं लगती है। इसलिए आप यह कोशिश करें कि जब भी आप अपने पार्टनर से बात करें तो हमेशा केवल उसी मुद्दे पर चर्चा करें, जिसके बारे में आप बात करना चाहते हैं। ताकि आपको हल मिलने में आसानी हो। कभी भी आप पुरानी तकलीफदेह बातों को ना दोहराएं।

शब्दों का समझदारी से करें चयन
यह भी बेहद जरूरी प्वाइंट है, जिस पर ध्यान दिया जाना चाहिए। कई बार हम बातचीत तो करते हैं, लेकिन उस दौरान हम अपने शब्दों पर ध्यान नहीं देते हैं। यकीनन पार्टनर से बातचीत करते समय आपको औपचारिकता बरतने की जरूरत नहीं है। लेकिन फिर भी आपको इस बात का ध्यान अवश्य रखना चाहिए कि आप बातचीत के दौरान ऐसे किसी भी शब्द का इस्तेमाल ना करें, जिससे आपके पार्टनर के दिल को ठेस पहुंचे। जब ऐसा होता है तो इससे बातचीत बहस में बदल जाती है।

लें एक्सपर्ट की मदद
कई बार ऐसा भी होता है कि कपल्स चाहकर भी अपनी बातचीत को बहस में बदलने में रोक नहीं पाते हैं। हो सकता है कि आप दोनों के कम्युनिकेशन स्किल्स इतने बेहतर ना हो या फिर आप सिचुएशन को अधिक समझदारी से हैंडल करने में सक्षम ना हो। इस स्थिति में अपने आपसी रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए आपको एक्सपर्ट की मदद लेने की आवश्यकता हो सकती है। रिलेशनशिप काउंसलर आपके कम्युनिकेशन स्किल्स और रिलेशन को बेहतर बनाने में अहम् भूमिका निभा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
