Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्यों नहीं देनी चाहिये किसी को रिलेशनशिप एडवाइस
जब आप खुद की शादीशुदा जिंदगी में अच्छा कर रहे होते हैं, तो आस-पास के लोग आपको एक एक्सपर्ट के रूप में देखने लगते हैं और खुद की शादी-शुदा जिंदगी की समस्याओं को सुलझाने के लिये आप का मुंह देखते हैं। अब आप, सभी का इतना ध्यान और सम्मान पा कर इतने अभिभूत हो जाते हैं कि उन्हें बिना सलाह दिये जाने नहीं देते। हो सकता है कि आपको उन्हें सलाह देना बहुत अच्छा लगता हो लेकिन अगर आप सोंचते हैं कि अगर आपकी शादी शुदा जिंदगी अच्छी चल रही है तो आपकी दी हुई सलाह से दूसरे शादी-शुदा कपल्स की भी समस्याएं समाप्त हो जाएंगी।
आपको समझना होगा कि किसी को भी रास्ते चलते हुए मैरीज लाइफ की सलाद देना आपको खुद परेशानी में डाल सकती है। जितना हो सके उतना लोगों को कम एडवाइस दें, नहीं तो आपकी खुद की शादी-शुदा जिंदगी खतरे में पड़ सकती है। आइये जानते हैं कैसे-

क्यों नहीं देनी चाहिये किसी को रिलेशनशिप एडवाइस
1. हर रिश्ता अलग होता है
हर कपल्स का रिश्ता अलग होता है, जिससे उनकी रिलेशनशिप समस्याएं भी अलग होती हैं। आपने अपनी मैरिज लाइफ में अभी तक जो कुछ भी सीखा है, जरुरी नहीं है कि वह दूसरे की भी मैरिज लाइफ की समस्याएं सुलझा सके। इसलिये आपकी सलाह दूसरे की शादी खराब कर सकती है।
2. हो सकता है आपकी सलाह काम न करे
हो सकता है कि आपकी दी हुई सलाह काम न करे और वह उल्टा ही गलत असर डाल दे। तो ऐसे में लोग आपको भी अपनी खराब शादी का जिम्मेदार ठहराएंगे।
3. केवल एक तरफ की कहानी होती है
जब भी आपके पास कोई अपना दुखड़ा ले कर आता है तो, वह केवल खुद को सही और अपने पार्टनर को गलत ठहराता है। इस दौरान आप केवल उसी की कहानी सुनते हैं और उसी पर अपना निर्णय लेते हैं।
4. उन्हें प्रोफेशनल एडवाइस की जरुरत है
जिन कपल्स की शादी-शुदा जिंदगी अच्छी नहीं चल रही होती है, उनके लिये प्रोफेशनल हेल्प मौजूद होती है। इन नाजुक मनोवैज्ञानिक मुद्दों को ठीक करने के लिये काउन्सलर होते हैं, तो ऐसे में आप क्यूं इनके बीच में पड़ कर अपना नाम खराब कर रही हैं।



Click it and Unblock the Notifications
