Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
शादी करने जा रही हैं तो इन सवालों का जवाब जरुर ढूंढ लें
अगर आप की शादी होने वाली है या फिर आपके लिये लड़का ढूंढा जा रहा है, तो कुछ बातों को अपनी जहन में बैठा लें। कुछ ऐसे महत्वपूर्ण सवालों को अपने होने वाले पार्टनर से जरुर पूछ लेना चाहिये, जिससे शादी के बाद मन में कोई डर तथा कोई पछतावा ना रहे।
शादी दो दिलों का बंधन होता है इसलिये दोनों ही पार्टनर्स को एक दूसरे से कुछ भी नहीं छुपाना चाहिये। अगर आप लड़की हैं तो, अपने होने वाले पति देव से उनके पास्ट के बारे में या फिर उनके किसी सीक्रेट के बारे में जरुर पूछें। अगर आपको लगता है कि ऐसा करना गलत है , तो आगे चल कर आपकी शादी की नींव में मजबूती नहीं आएगी। इस बात पर भी ध्यान दें कि आपके पार्टनर के दिमाग का पारा कहीं गरम तो नहीं रहता।
इन अजीब कारणों से लोग फंस जाते हैं शादी के चक्कर में
आइये जानते हैं कुछ ऐसे ही मन में पैदा होने वाले सवालों के बारे में जो, अक्सर लड़कियों के मन में शादी से पहले दिमाग में आती हैं।

उसका पास्ट
इससे पहले की आप शादी के बंधन में बधें, उससे पहले अपने ब्वायफ्रेंड के पास्ट के बारे में जान लेना जरुरी है।

कोई छुपा हुआ सीक्रेट
आपके पार्टनर ने अपने दिल में चाहे जितना पुराना राज दबा रखा हो, उसको खुद से बताने का मौका दें। उसे समझाएं कि अब आप उसकी पत्नी बनने वाली हैं और अब आप दोनों में कोई राज नहीं रहना चाहिये।

उनका लक्ष्य
महिलाओं को शादी करने से पहले एक दूसरे के लक्ष्य के बारे में अच्छे पता करना चाहिये और उसका सम्मान भी करना चाहिये।

घर-ग्रहस्ती के बारे में उनके विचार
आप अपने पार्टनर से इस बारे में जरुर पूछें कि वह घर-ग्रहस्ती को कैसे संभालेगा और इस चीज को ले कर उसके मन में क्या विचार हैं।

उनके दिमाग का पारा
अगर आप उसके प्यार में हैं, तो इस बात का टेस्ट जरुर कर लें कि उसका गुस्सा या मूड किस हद तक बढ़ जाता है। उसका बर्तावा आपके साथ कैसा रहता है, यह बात जानना बहुत जरुरी है।

पैसे भी जरुरी हैं
कई लोगों को मानना है कि पैसों से खुशियां आती हैं, यह बात भी कुछ लेवल तक ठीक ही है। अगर आपके पास पैसे नहीं होगें तो आप अच्छी जिंदगी नहीं जी सकती हैं, इसलिये पैसों के बारे में उनसे जरुर पूछ लें।

बच्चे
शादी के बाद बच्चे का होना घर में खुशियां लाती हैं, इसलिये अपने पार्टनर से बच्चे की प्लानिंग जरुर कर लीजियेगा।

धर्म
हम अब भी भारत में रहते हैं और यहां धर्म के नाम पर बवाल होना आम बात है। शादी के मामले में धर्म बड़ा ही महत्वपूर्ण रोल प्ले करता है।

सास-ससुर कैसे होगें
शादी से पहले अपने सास और ससुर से जरुर मिल लेना चाहिये। इससे आपको अपनी होने वाली फेमली के बारे में पता चलेगा। महिलाओं को इस बात पर विशेष ध्यान देना चाहिये।

आपके लिये शादी का महत्व
शादी करने से पहले आप शादी क्यूं कर रही हैं और शादी का आपके जीवन में क्या महत्व है, इस बात का खास ख्याल रखें।



Click it and Unblock the Notifications
