Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
शादीशुदा जिंदगी में कैसे बनाये रखें रोमांस
शादीशुदा होना अलग बात है। लेकिन, शादी करके खुश रहना बिलकुल ही अलग बात हो जाती है। और इस काम को करना इतना आसान नहीं। इसके लिए आपको प्रयास भी करने पड़ते हैं। जब आपकी नयी-नयी शादी होती है, तो उस समय जिंदगी किसी रोमांच सी लगती है। आप अपने साथी के बारे में रोज नयी बात जानते हैं। जैसे-जैसे टाइम बीतता जाता है, वैसे-वैसे बच्चे और अन्य जिम्मेदारियां जीवन का हिस्सा बन जाती हैं। और साथ ही रोमांस भी कम होने लगता है। इस समय आपके पार्टनर के साथ आपका जीवन रूटीन हो जाता है, जहां कुछ भी नया नहीं होता। यहां कुछ भी पता लगाने की जरूरत नहीं होती और रोमांच के चलते सब कुछ पहले से पता होता है।
अगर आपकी शादी में कुछ भी नया और रोमांचक नहीं हो रहा है और आप एक ही तरह की जिंदगी जीते-जीते बोर हो गए हैं, तो अब वक्त आ गया है कि आप अपनी शादीशुदा जिंदगी में नया रोमांच और तड़का लेकर आएं। MORE: खुश रहने वाले कपल्स कभी नहीं करते ये गल्तियां
डेट पर जाएं

एक बार फिर एक दूसरे को तलाशने का प्रयास करें। ड्रिंक पर मिलें। एक दूसरे को किसी अनजाने की तरह मिलने का प्रयास करें। किसी भी विषय पर बात करें, लेकिन अपने परिवार, बच्चे और बिल आदि के बारे में बात न करें। यानी उस किसी भी चीज के बारे में बात न करें जिनका सामना आपको घर आकर करना होता है। याद कीजिये कि आपके रिश्ते के शुरुआती दिन कैसे थे। और एक बार फिर उसी जादू को दोबारा बनाने का प्रयास करें।
प्यार जतायें

अपना प्यार थोड़ा ज्यादा जतायें। किस करना और प्यार से आई लव यू कहना आपके रिश्ते के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। जब कभी मौका मिले एक दूसरे की आंखों में आंखें डालकर बात करें।
छूते रहें

प्यार भरी छुअन किसी भी रिश्ते के लिए बहुत जरूरी होती है। अच्छा रहेगा अगर आप अपने साथी का हाथ पकड़ें, हग करें, चेहरे को हाथ लगायें, बालों और कंधे को छुयें, यानी कुछ भी। और अगर यह सब आप सार्वजनिक स्थानों पर कर पायें तो इससे अच्छी कोई दूसरी बात ही नहीं हो सकती। नॉन-सेक्सुअल हरकतें इस बात का इशारा करेंगी कि आप अपने साथी को कितना पसंद करते हैं और एक दूसरे के साथ कितनी गहरायी से जुड़े हुए हैं। शरमायें नहीं, अपने बच्चों को देखने दें और उन्हें इस बात का अहसास होने दें कि आप दोनों के मन में एक दूसरे के लिए कितना प्यार, सम्मान और देखभाल की भावना है। MORE: कपल्स को जरुर जाननी चाहिये रिश्ते की ये बातें
सरप्राइज देते रहें

अपने साथी को हल्के में न लें। हफ्ते में एक बार उसे सरप्राइज जरूर दें। यह कुछ भी हो सकता है। एक छोटे से लव नोट से लेकर फूल, कुछ भी। या फिर आप सप्ताहंत पर अपने साथी किसी खास रोमांटिक जगह पर घुमाने ले जा सकते हैं। यह सब चीजें ऐसे न करें जैसे कि आप पर कोई बोझ हो। आपकी हरकतों से प्यार की भावना झलकनी चाहिये। कभी-कभार हाथ थामकर बारिश में चलना भी बहुत अच्छा होता है। काम छोड़कर फिल्म देखने जाने का अपना अलग रोमांच होता है। रिश्ते में कभी कभी पागलपंती भी जरूरी होती है।
आजा नच ले

नाचना भी आपके रिश्ते में तड़का लगा सकता है। आप लोग साथ मिलकर कोई डांस सीखें। कोर्इ ऐसी डांस फॉर्म जिसमें कपल की जरूरत होती हो। हैसे साल्सा या फिर बॉलरूम डांस या फिर टैंगो। इससे न केवल आपका रिश्ता भावनात्मक के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक स्तर भी मजबूत होगा।
खुद पर ध्यान दें

अपने व्यक्तित्व को लेकर कोताही न बरतें। आप खुद का अपने साथी के लिए तैयार रखें। डेट पर जाने से पहले शेव करें और बनठन कर रहें।



Click it and Unblock the Notifications
