Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
जानिये रिश्तों में पैसे का क्या महत्व है?
रिश्तों में पैसे का क्या महत्व है? यह कहा भी जाता है कि पैसे के कारण रिश्ता आसानी से टूट भी जाता है। हम सब भौतिकवादी दुनिया में रहते हैं जहाँ जीवन के लिए रोटी, कपडा, मकान और ऐशो-आराम की आवश्यकता होती है।
यदि कोई व्यक्ति इन सब चीजों से वंचित होता है तो क्या वो इस आशा में रिश्ता जारी रखेगा कि एक दिन कुछ अच्छा होगा और अच्छे दिन आएंगे?
READ: पैसों के लिए या प्यार के लिए करें शादी? क्या है ज्यादा जरूरी?
इस बात का जवाब देना बहुत मुश्किल है कि हम पैसे से ज्यादा प्यार को महत्व देते हैं। लेकिन जिंदगी में स्थिति खराब हो जाए और भूखे मरने की नौबत आ जाए तो ऐसे वादे कहीं खो जाते हैं ।

इसलिए रिश्ते में पैसे के महत्व को नकारा नहीं जा सकता है। और साथ ही यह भी कहना गलत होगा कि पैसे से आप अच्छे रिश्ते खरीद सकते हैं।
जानिये रिश्तों में पैसे का क्या महत्व है?
गरीबी में कोई मज़ा नहीं है
चाहे आप दोनों पति-पत्नी में कितना ही प्यार हो लेकिन यदि आप पैसे-पैसे के लिए मोहताज हो जाओ और रोटी के भी पैसे ना हों तो ऐसे में रिश्ते ज्यादा समय तक मधुर नहीं रहते हैं। बहुत कम लोग हैं जो ऐसी स्थिति में भी एक दूसरे पर विश्वास रखते हैं। कोई भी गरीबी में ज्यादा दिनों तक नहीं रहना चाहता है। इसलिए यदि स्थिति सही नहीं होती है तो एक पार्टनर आपको छोड़कर जा सकता है।

पैसे की समस्या निराशा पैदा करती है जब जीवन में उतार-चढ़ाव आते हैं तो हम निराश हो जाते हैं और यह हमारा स्वाभाव है। जब किसी को ज्यादा समय तक पैसे की समस्या का सामना करना पड़ता है तो यह निराशा अपने चरम पर पहुँच जाती है और फिर परिणाम बुरे होते हैं।
उदाहरण के लिए जब पति पूरी तरह कंगाल है और वह पत्नी के पैसे पर आश्रित है तो शायद वह उसके पर्स पर भी हाथ मारेगा। ऐसे में रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चलेगा।

लग्जरी तसल्ली देती है
यह सच है कि हम सब ऐशो-आराम पसंद करते हैं। प्यार से हमें खाना नहीं मिलता। जब आप सही स्थिति में हैं तो आप अपने आपको तसल्ली दे सकते हैं कि आज नहीं तो कल प्यार तो मिल जाएगा लेकिन जब आपके पास रहने को घर भी नहीं होता है तो अपने आपको तसल्ली देना कठिन हो जाता है। भूख आपकी जिंदगी में भूचाल ला सकती है, ये पेट पापी है।

लेकिन...पैसा सब कुछ नहीं है
हालांकि पैसे बिना रिश्ता टूट सकता है लेकिन यह भी ध्यान रखें कि पैसा ही सब कुछ नहीं है और पैसे से आप प्यार नहीं खरीद सकते हैं। इसलिए जीवन में पैसे और प्यार का संतुलन बेहद जरूरी है। रिश्तों में आर्थिक सुरक्षा जरूरी है। बिना आर्थिक सुरक्षा के कोई रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं झेला जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
