Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
रात में सोने से पहले करें ये 6 काम... बच जाएगी आपकी शादी-शुदा जिंदगी
अगर आप अपनी शादी-शुदा जिंदगी को तलाक से बचाना चाहते हैं तो अपने सोने का रूटीन थोड़ा बदलें। ज़रा सोंचिये कि जब आप दोनों पहली बार प्यार में पड़े थे, तब बिना एक दूसरे को देखे, आपको नींद नहीं आती थी, मगर शादी के बाद आप दोनों ही मशीन बन चुके हैं।
वास्तु टिप्स: खुशहाल मैरिड लाइफ के लिये बेडरूम में करे ये 8 बदलाव
आप अपना सारा समय केवल पैसे बनाने में लगाते हैं और सोंचते हैं कि इसी से आप अपनी पत्नी के करीब आ सकते हैं। अब आप दोनों में अगर बात होती भी है तो वह केवल- "आज खाने में क्या बना है", "सोनू स्कूल गया की नहीं", "बिजली का बिल भरा या नहीं" या "फिर बाजार से क्या लेना है"...आदि, जैसी बातों पर शुरु हो कर इसी पर खतम हो जाती हैं।
आज कल तो बेड पर भी मिया-बीवी अपने-अपने लैपटॉप या मोबाइल फोन के साथ चिपके रह कर ऑफिस का ही काम निपटाते हुए सो जाते हैं। अगर आप दोनों एक दूसरे से बात नहीं करेंगे तो आप दोनों ही अकेला महसूस करेंगे जो कि आपके लिये दिमागी रूप से ठीक नहीं है।
कपल्स के लिये शारीरिक और दिमागी मिलन उन्हें आगे चल कर तलाक से बचा सकता है। ऐसे में जरुरी है कि वे दोनों सोने से पहले एक दूसरे का हाल चाल पूछें, मगर यह काम खुद से तो होगा नहीं इसलिये इसमें आप दोनों को ही पहल करनी होगी।
इस काम को करने के लिये बेडरूम से बेहतर और कोई जगह नहीं हो सकती। तो फिर इंतज़ार मत कीजिये, आज रात को ही ये 6 जरुरी काम कर डालिये....

1. बेड पर एक ही समय पर सोने जाइये
कई घरों में पति आफिस से थक हार कर डिनर कर के सोने चले जाते हैं, मगर वहीं दूसरी ओर पत्नी किचन का काम निपटा रही होती है। ऐसे में घर में सभी का सोने का समय अलग अलग होने के कारण कोई किसी के दिल का हाल नहीं पूछ पाता। लेकिन अगर आपको एक दूसरे से कनेक्ट रहता है तो सोने का समय एक ही रखें। एक ही बिस्तर पर अलग-बगल सिर कर के अपनी पार्टनर का हाथ पकड़ कर सोने की कोशिश कीजिये। ऐसा हर रात कीजिये... और फिर देखें क्या जादू होता है।

2. बेडरूम से सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को दूर रखें
मोबाइल हो या फिर चाहे टीवी, उन्हें बेडरूम में बिल्कुल भी जगह ना दें। इससे आपको अपनी पार्टनर के करीब आने में बेकार का डिस्टर्ब होगा। बेडरूम में आपकी पत्नी लैपटॉप, मोबाइल और टीवी से कहीं ज्यादा जरुरी है क्योंकि वह आपका पहला प्यार है।

3. एक दूसरे से बातें करें
अब आपका डिनर हो चुका है, बच्चे अपने-अपने कमरे में सो गए हैं... अब समय है बड़ों के जगने का। इस दौरान गंदे बर्तनों की बातें ना करते हुए आप दोनों एक दूसरे से आज के दिन का हाल पूछ सकते हैं।

4. फोरप्ले... बेडरूम में आने से पहले
बेडरूम में आने से पहले ही अपनी पार्टनर को इशारा कर दें कि वो फोरप्ले के लिये तैयार हो जाएं। ऐसा रोज-रोज करें। ऐसा करने पर आपकी पार्टनर को पता चल जाएगा कि वो आपके लिये कितनी स्पेशल हैं। आखिर कौन नहीं चाहेगा कि उसका पति अपनी पत्नी को बाहों में भरने के लिये तड़पता है।

5. एक दूसरे को छूने का नया-नया तरीका खोजिये
आप अपने पार्टनर की धीरे-धीरे बैक मसाज कर सकते हैं। ऐसा करने पर आप एक दूसरे के बेहद करीब आ सकते हैं। ऐसा करने पर आप दोनों में अंतरंगता तो बढ़ेगी ही और साथ हमें विश्वास भी बढ़ेगा। एक लंबी और धीरे धीरे की गई मसाज से आप उन्हें अपने और करीब ला सकते हैं।

6. हर रात उन्हें दें एक गुडनाइट किस
आखिर में उन्हें एक गुडनाइट किस दें जो शारीरिक और भावनात्मक अंतरंगता का मेल होता है। किस करने से आप दोनों का ही रिलेशनशिप मजबूत बनेगा इसलिये इस स्टेप को कभी ना भूलें।



Click it and Unblock the Notifications
