Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
साइंस के अनुसार शादी के बाद शारीरिक और मानसिक रुप से क्या बदलाव आते हैं?
हर साल गर्मी में हज़ारों कपल्स शादी के बंधन में बंधते हैं। आपके इस फैसले का असर आपकी सेहत पर भी पड़ता है।
शोधकर्ताओं का कहना है कि शादी हमारी जिंदगी को कई तरह से प्रभावित करती है। इस बात में कोई शक नहीं है कि शादी शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए अच्छी होती है लेकिन एक सहायक साथी की मदद से भी शादी के बाद स्वस्थ जीवन जीना संभव है। लेकिन हाल ही में हुई एक रिसर्च में सामने आया है कि शादी और सेहत एवं स्वस्थ जीवन के बीच का संबंध थोड़ा जटिल है। जहां एक ओर इसके फायदे हैं, वहीं दूसरी ओर नुकसान भी हैं।

सबूतों के आधार पर सिंगल लोगों के मुकाबले विवाहित महिलाओं और पुरुषों में कुछ तरह के ह्रदय रोगों का खतरा कम होता है। जैसे कि शादीशुदा लोग मोटापे के शिकार भी कम ही होते हैं और जब मोटापा नहीं होगा तो कई तरह के रोगों से बचा जा सकता है।
लेकिन सभी पर ये आंकलन लागू नहीं होता है। हर शादी अलग होती है और शादी का रिश्ता दोनों लोगों पर, उनके रिलेशनशिप पर, उनके प्लान्स पर निर्भर करता है। अब तक एक ही सेक्स के कपल्स की शादी के प्रभाव के बारे में रिसर्च नहीं की गई है।
आज हम आपको इस पोस्ट के ज़रिए बताने जा रहे हैं कि शादी किस तरह हमारे शरीर पर शारीरिक और मानसिक प्रभाव डालती है।
अन्य लोगों की तुलना में शादीशुदा लोगों का संपूर्ण स्वास्थ्य बेहतर रहता है। यहां तक कि एक उम्र के बाद इनकी सेक्स लाइफ, शिक्षा, आय में भी बढ़ोत्तरी होती है।
पिछले साल ही प्रकाशित हुई एक स्टडी में सामने आया है कि सेहत को अधिकर फायदे अधिक उम्र वाले शादीशुदा कपल्स में पाए गए हैं। जवान शादीशुदा लोगों में अविवाहित लोगों की तुलना में ज्यादा फर्क नहीं पाया गया।
एक स्टडी में पाया गया कि अधिक उम्र के एलजीबीटी मैरिड एडल्ट्स के जीवन का स्तर अच्छा होता है और सिंगल लोगों की तुलना में वो अपने पार्टनर के साथ ज्यादा खुश रहते हैं।
लेकिन विवाहित लोगों, खासतौर पर पुरुषों में ओवरवेट और मोटापे से ग्रस्त होने का खतरा ज्यादा रहता है। महिलाओं और पुरुषों दोनों ही शादी के बाद एक्सरसाइज़ करना कम कर देते हैं।
विवाहित पुरुष हैल्थकेयर चीज़ों का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं हालांकि, उन्हें शारीरिक और कैंसर स्क्रीनिंग की भी सलाह दी जाती है।
महिलाओं और पुरुषों दोनों में ही कुछ तरह के ह्रदय रोग का खतरा कत रहता है जैसे कि सेरेब्रोवस्कुलर रोग, एबडोमिनल ओर्टिक एनेउरिस्म और कोरोनरी आर्टरी रोग आदि।
लेकिन तलाकशुदा और विधवा महिलाओं में ह्रदय रोग का खतरा ज्यादा रहता है।
कनाडा के एक सर्वे में ये बात सामने आई है कि शादीशुदा लोग मानसिक रूप से ज्यशदा स्वस्थ थे और वो शराब का सेवन कम करते हैं।
हाल ही में हुई एक स्टडी में पाया गया है कि शादी के पहले साल में पुरुष ज्यादा कॉन्साइंटियस रहते हैं जबकि महिलाएं कम न्यूरॉटिक हो जाती हैं।
लेकिन इसी स्टडी में ये भी पाया गया कि इस पहले साल में महिलाएं कम और पुरुष ज्यादा एक्स्ट्रोवर्ट रहते हैं।
लेकिन ये फायदे और नुकसान शादी ना करने या करने का आधार तो नहीं बन सकते हैं।
समय के साथ शादी के प्रभाव को लेकर हमारी धारण में काफी बदलाव आया है। शोधकर्ताओं का मानना है कि शादीशुदा लोगों की तुलना में सिंगल लोगों की सेहत ज्यादा बेहतर रहती है क्योंकि उनमें किसी भी तरह का दबाव कम होता है।
लेकिन अगर शादी के सेहत को फायदे हैं तो इसका मतलब ये नहीं है कि इस वजह से आप शादी के बारे में सोचें। अगर आप किसी रिश्ते में खुश रह सकते हैं और अपने पार्टनर को खुश रख सकते हैं तो ही शादी जैसे बंधन में पड़ें।



Click it and Unblock the Notifications
