Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
शादी में इन तरीकों से अवॉइड करें ईगो की समस्या
शादी के रिश्ते में ईगो तलाक की सबसे बड़ी वजह है। ईगो और आत्मसम्मान के बीच में बहुत थोड़ा सा फर्क होता है। आत्मसम्मान का मतलब है अपने मूल्यों का सम्मान करना जबकि ईगो का मतलब है कि अपने पार्टनर का अपमान करना।
शादी के रिश्ते में ईगो की वजह से तनाव उत्पन्न हो सकता है। कपल्स के बीच जब ईगो आ जाए तो शादीशुदा जिंदगी खतरे में पड़ जाती है। कपल्स को ईगो और आत्मसम्मान के बीच में अंतर रखना है।

एक-दूसरे पर हुकूम चलाने का हक खोने के डर से पति-पत्नी के बीच ईगो की समस्या होने लगती हैं और अपने पार्टनर को खोने के डर की वजह से रिश्ते में इनसिक्योरिटी आने लगती है। लोगों के पता तक नहीं चलता है कि उनके बीच ईगो आ चुकी है और इससे उनका ब्रेकअप और तलाक तक हो सकता है।
घमंड ना करें
खुद पर घमंड या गर्व करना भी शादी में ईगो की वजह बन सकता है। गर्व ही ईगो का रूप ले लेता है। इसकी वजह से आप खुद को दूसरों से बेहतर समझने लगते हैं। आपको ये नहीं सोचना चाहिए कि आप अपने पार्टनर से बेहतर हैं। हर इंसान में कुछ अच्छी और बुरी बातें होती ही हैं। आपका पार्टनर भी आपकी तरह समान रूप से समझदार और जिम्मेदार है। आपको उनका साथ पाने पर खुद को खुशकिस्मत समझना चाहिए।
खुद की तारीफ ना करें
अगर आप खुद ही अपनी तारीफ करेंगें तो इससे कोई भी आपसे इंप्रेस नहीं होगा। ईगो को बढ़ाने से आप ओवर कॉन्फिडेंट हो जाते हैं और फिर रिश्ते में परेशानियां आने लगती हैं। अगर आप हर वक्त दूसरों को अपनी उपलब्धियों के बारे में बताते रहते हैं तो आप बड़ी आसानी से ईगो प्रॉब्लम्स में फंस सकते हैं। इसलिए अपनी तारीफ ज्यादा ना करें।
अपने पार्टनर का शोषण ना करें
हमेशा इस बात को ध्यान रखें कि पति और पत्नी घर में एक बराबर होते हैं और इसी तरह घर-परिवार में शांति का माहौल बना रह सकता है। कौन ज्यादा महत्वपूर्ण है ये जानना जरूरी नीं है। अपने दोस्तों और परिवार के आगे अपने पार्टनर का सम्मान करें। इससे आपका रिश्ता मजबूत बनता है। शादी को प्यार, सम्मान और विश्वास की जरूरत होती है। अगर आप अपने पार्टनर का सम्मान नहीं करेंगें तो आपकी शादी फेल हो जाएगी।
अपने पार्टनर की तारीफ करें
दोस्तों के साथ होने पर थोड़ा क्रिटिक करना अच्छा होता है लेकिन पार्टनर के साथ आपको समझना चाहिए कि आपको उनसे कि लहज़े में बात करनी है। अपने पार्टनर की तारीफ करना सीखें और हर बात पर उन्हें प्रोत्साहन दें। इससे आपका रिश्ता मजबूत होता है और ईगो दूर रहती है। एक-दूसरे की तारीफ कर आप अपने वैवाहिक जीवन को खुशहाल बना सकते हैं।
एक-दूसरे की कमजोरी को समझने की कोशिश करें
एक-दूसरे के विचारों का सम्मान कर आप ईगो से बच सकते हैं। हर इंसान की कुछ कमजोरियां होती हैं और ये उनके व्यक्तित्व का हिस्सा होती हैं। जीवनसाथी होने के नाते आपको अपने पार्टनर की कमजोरियों को समझना चाहिए। इस तरह आपके रिश्ते से ईगो दूर रह सकती है।
खुद को ऊंचा ना समझें
पुरुषों ही नहीं बल्कि महिलाओं में भी ये दिक्कत होती है। अपने जेंडर को अलग रखकर अपने पार्टनर का सम्मान करना सीखें। आप और वो दोनों एक बराबर है। अगर आपका पार्टनर ज्यादा सुंदर है या काबिल है तो ये आप दोनों के रिश्ते के बीच नहीं आना चाहिए। आखिकार, आप दोनों सुख-दुख के साथी हैं और अगर रिश्ते में ईगो आ गई तो आपका रिश्ता टूट भी सकता है। इसे बचाने के लिए आप दोनों ही जिम्मेदार हैं।
एक-दूसरे को समय दें
पति-पत्नी जब एक-दूसरे से बात नहीं करते हैं या कम बात करते हैं तो रिश्ते में ईगो जनित समस्याएं पैदा होने लगती हैं। जब आप एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगं और एक-दूसरे को समझने लगेंगें तो ईगो बीच में आएगी ही नहीं। अपने साथी के लिए प्यार अपने आप ही आपके अंदर की ईगो को मार देगा।
इन बातों को ध्यान में रखकर आप अपनी शादी से ईगो को दूर रख सकते हैं। शादी में थोड़ी संवेदनशीलता से पेश आएं और अपने पार्टनर के प्रति प्यार दिखाएं। इस तरह आप अपने प्यार को बढ़ाकर ईगो को खत्म कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
