Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
तलाक के बाद खुद को कैसे संभालें
कोई भी रिश्ता एक अनकहे समझौते के साथ आगे बढ़ता है। रिश्ता चाहे किसी भी शख्स से हो, उसका खत्म होना बहुत पीड़ा देता है और अगर वो संबंध पति पत्नी का हो तो तकलीफ और ज्यादा होती है।

तलाक लेने का फैसला आसान नहीं होता है और लोग जल्दी इस नतीजे पर पहुंचते भी नहीं हैं। मगर कई बार हालात जीवन को इतना कठिन बना देती है कि उससे बाहर निकलने का रास्ता सिर्फ तलाक के रूप में नजर आता है। अगर आपको भी ना चाहते हुए रिश्ते को तलाक के रूप में खत्म करना पड़ा तो अब आप दुख से उबरने का प्रयास करें और इन टिप्स की मदद से आगे बढ़ें।

आता है भावनात्मक बदलाव
किसी के साथ जब आप भावनात्मक रूप से जुड़ जाते हैं तब उससे हमेशा के लिए दूर जाकर रहने की बात सोच पाना बहुत मुश्किल होता है। इमोशनली ही नहीं बल्कि आपकी मानसिक स्थिति पर भी बहुत गहरा असर पड़ता है। कई लोग खुद में ही कमियां ढूंढने लगते हैं। उन्हें लगता है जो भी हुआ उसके पीछे वो ही जिम्मेदार हैं।
आपको अपने अंदर भरे हुए गुस्से को शांत करना होगा। आप में जो अपराधबोध है उसका हल निकालना होगा। जब आप तलाक की हकीकत को स्वीकार कर लेंगे तब आपके लिए इस नए बदलाव के साथ जीना आसान हो जाएगा।

अपने करियर को दें प्राथमिकता
शादी के बाद यदि आप पूर्ण रूप से परिवार के लिए ही समर्पित हो गए थे या फिर आप अपने पार्टनर पर ही पूर्ण रूप से निर्भर थे तो तलाक के बाद आपको महसूस हो गया होगा कि अपने करियर पर ध्यान देने का यही सही समय है। अगर आप उस ओर अपना ध्यान ले जा पाएंगे तो आपको खुद के खर्चे और अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए किसी के आगे झुकने की जरूरत नहीं होगी। आप अपने पैशन पर काम कर सकते हैं।

तैयार हो जाएं जिम्मेदारी उठाने के लिए
तलाक के बाद ना तो आपको सहयोग करने के लिए आपका पार्टनर पास है और ना ही आपकी किसी के प्रति जवाबदेही है। लेकिन इस वक्त आपको खुद की जिम्मेदारी लेनी होगी। आपको एक बार फिर शून्य से शुरुआत करनी होगी।
तलाक के बाद यदि बच्चे भी आपके साथ हैं तब तो आपको ही उनके लिए दोहरी भूमिका निभानी है। आपको अकेले उनका ध्यान रखना है और उनकी जरूरतों को पूरा करना है। इस स्थिति के लिए खुद को कोसने की जरूरत नहीं है बल्कि इस मौके को एक चैलेंज की तरह लें और खुद को साबित करें।



Click it and Unblock the Notifications
