Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
शादी को टूटने से बचाने के लिए करना चाहते हैं अंतिम प्रयास, तो इन बातों पर दें ध्यान
ये जरुरी नहीं है कि शादी के बाद सभी कपल का जीवन बहुत सुखद हो। जिस रिश्ते में प्यार होता है, वहां तकरार भी होती रहती है। यदि आप अपने पार्टनर से प्यार करते हैं और अपने रिश्ते का सम्मान करते हैं मगर इसके बाद भी आपकी शादी तलाक की दहलीज तक पहुंच गयी है तो आपको एक बार फिर कुछ बिंदुओं पर विचार करने की जरुरत है। आपको मैरिज कॉउंसलर से बातचीत करनी चाहिए।

शादी का फैसला आप दोनों ने मिलकर लिया था, अब जब कुछ दिक्कतें आ रही हैं तो आपको साथ में ही इसका सामना करना चाहिए। अगर आप दिल से इस रिश्ते में रहना चाहते हैं तो अपनी शादी को टूटने से बचाने के लिए इन बातों पर गौर जरूर करें।

पहल करनी है जरुरी
लोगों की ये आदत होती है कि जब आपस में रिश्ते बिगड़ने लगते हैं तो वो अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के सामने अपने पार्टनर की बुराई करना शुरू कर देते हैं। आप इसकी जगह दूसरों के सामने अपने पार्टनर की खूबियां बताएं और उनकी तारीफ करें। आपने उनकी इन्हीं क्वालिटी को देखकर पूरा जीवन साथ बिताने का फैसला किया था। अब दूसरों के सामने उनकी छवि बिगाड़ने का काम न करें।

रोमांस न हो कम
शादी के बाद जब वक्त बितने लगता है तो लोगों को अपना जीवन नीरस लगने लगता है। आप अपनी शादीशुदा लाइफ से रोमांस कम न होने दें। एक दूसरे की तारीफ करें। रिश्ते की गर्माहट कई दिक्कतों को पार करने में मदद करती है।

अपनी उम्मीदें करें कम
शादी के बाद अपने पार्टनर से उम्मीदें लगाना लाजमी है। लेकिन यदि आपका साथी आपके अनुसार भूमिका का निर्वाह नहीं कर पा रहा है तो उसका सपोर्ट करें न कि तलाक लेने का मन बना लें। हर इंसान परफेक्ट नहीं होता है। रिश्तों में ढलने और स्थिति को समझने में सब अपने मुताबिक समय लेते हैं। आप अपनी उम्मीदों के लेवल को थोड़ा कम करें और उनका साथ दें।

रिश्ते में प्यार, सम्मान और सहानुभूति
शादी के बाद पति पत्नी के बीच प्यार और सम्मान होना बहुत अच्छी बात है। मगर इसके साथ आप दोनों के दिल में एक दूसरे के लिए सहानुभूति का भाव होना भी जरुरी है। दिनभर के कामकाज के बाद आप दोनों ही थका महसूस करेंगे या फिर घर में मेहमानों के जाने के बाद दोनों ही आराम करना चाहेंगे। ऐसी स्थिति में यदि कोई एक ज्यादा थका हुआ है तो उसे आराम करने दें और दूसरा घर के बचे हुए जरुरी काम पूरा कर ले।



Click it and Unblock the Notifications
