Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Relationship Tips: अपने नाराज़ पति को इस तरीकों से करें खुश, बनीं रहेगी घर में खुशहाली
शादी के बाद कपल्स के बीच छोटी-मोटी तकरार चलती ही रहती है, लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि ये तकरार काफी लंबी खिंच जाती है। जिससे घर के माहौल में भी फर्क आ जाता है। क्योंकि इस लड़ाई में ना ही पति अपनी पत्नी से और ना पत्नी अपने पति से बाचतीत कर रही होती है। अगर दोनों मे बातचीत हो भी रही है तो वो भी किसी घर के किसी तीसरे मेंबर को बीच में रख कर। ऐसे में घर के बाकी लोगों को भी उनकी लड़ाई अच्छी नहीं लगती है। लेकिन जो महिलाएं समझदार होती है,और ये देखती है कि उनकी लड़ाई के कारण घर के बाकी लोग भी खुश नहीं है तो वो अपनी तरफ से झगड़े को खत्म करने की पूरी कोशिश करती हैं। भले ही वो अपने पति से कितना भी नाराज हो। वो अपने पति की नाराजगी से भी खुश नहीं होतीं, क्योंकि वो अपने पार्टनर से बातचीत नहीं कर रही होती हैं। ऐसे में वो अपने पार्टनर को मनाने में लग जाती हैं। आइये जानते हैं कि अपने नाराज पति को आप अपने ईगो को किनारे रखकर कैसे मना सकती हैं, जिससे आपके पति पहले की तरह नॉर्मल हो जाएं और आपसे लड़ाई खत्म करके खुश रहें-

Relationship Tips: उनके पंसदीदा काम से खुश करें
अगर आप एक अच्छी पत्नी बनना चाहती हैं तो सबसे पहले अपने नाराज पति की पसंद नापंद को ध्यान में रखते हुए काम करें। उनको उनके पंसदीदा काम से खुश करें, जिससे आपके पार्टनर की नाराजगी दूर हो जाए।

Relationship Tips: पति के लिए निकालें खास वक्त
पति को आपसे ये शिकायत रहती है कि आपके पास उनके लिए वक्त नहीं है, तो टाइम निकालकर ऐसा करना उनकी नाराजगी को खत्म करने वाला काम हो जाएगा। इससे आप उनके लिए खास वक्त निकाल पाएंगी और आपके पार्टनर की नाराजगी भी जाती रहेगी। पति को खुश रखने के लिए साथ में समय बिताएं, इससे आप दोनों के बीच बॉन्डिंग मजबूत होती है।

Relationship Tips: पति को दें पर्सनल स्पेस
आपके पति की अगर ये शिकायत रहती है कि आप उनको पर्सनल स्पेस नहीं देती है, जिसकी वजह से भी आप दोनों के बीच झगड़े होते हैं तो अपने पार्टनर से इसके लिए प्रॉमिस करें। उन्हें पर्सनल स्पेस देना शुरू करें। पर्सनल स्पेस हर किसी भी चाहिए होता है, जिसमें वो अपने दोस्तों के साथ वक्त बिता सके। हॉबीज को पूरा कर सके।

Relationship Tips: पति की परेशानियों को समझें
कई बार आपके पति अलग-अलग तरह की उलझनों में फंसे रहते हैं, परेशान होते हैं, जिसकी वजह से भी उके अंदर चिड़चिड़ाहट भर जाती है, जो गुस्से के रूप में निकलती है। आपको अपने पति की मन में उठने वाली परेशानियों, दिक्कतों के बारें में जानना चाहिए। जिन वजह से वो परेशान हैं। उनकी परेशानियों में उनका हमदम बनके आपको चलना चाहिए।

Relationship Tips: पति से बातें छुपाना बंद कर दें
अगर आप अपने पार्टनर से कोई बात छुपाती है, जिसकी वजह से भी आपके पति नाराज होते हैं, तो आप उनसे बातें छुपाना बंद कर दें। उसे वादा करें कि वो हर बात अपने पार्टनर को जरूर बताएंगी। पति का विश्वास जीतना चाहती हैं, तो उनसे हर बात बताएं। इससे आप दोनों का रिश्ता मजबूत बनेगा।

Relationship Tips: पति के खान-पान पर ध्यान दें
अपने पार्टनर के खाने पीने का भी आपको ही ध्यान रखना है। जब आपके पति नाराज होते हैं तो वो सही से खाना भी नहीं खाते। ऐसे में ये आपकी जिम्मेदारी है कि उनकी नाराजगी खत्म करके, उनकी दोबारा खाने से दोस्ती करवाएं। पत्नी पति के उनकी पसंद का खाना बनाकर खिलाएं। हम शर्त लगाते हैं कि इससे आपके पति की सारी नाराजगी दूर हो जाएगी और वो आपसे खुश रहेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
