Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल
चेहरे और शरीर के बाकी हिस्सों से तिल हटाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय
चेहरे पर मौजूद एक तिल (Moles) आपकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा सकता है लेकिन अगर इनकी संख्या ज्यादा हो जाए तो आपका चेहरा देखने में बदसूरत लगने लगता है।
चेहरे पर मौजूद एक तिल (Moles) आपकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा सकता है लेकिन अगर इनकी संख्या ज्यादा हो जाए तो आपका चेहरा देखने में बदसूरत लगने लगता है।
तिल स्किन पर होने वाला एक तरह का घाव है जो शरीर पर कहीं भी हो सकता है और इसमें किसी तरह का दर्द नहीं होता है। आमतौर पर तिल का रंग ब्राउन या काला ही होता है और ये हाथ, पैर और चेहरे पर सबसे ज्यादा निकलते हैं।
सामान्य रूप से इनका आकार काफी छोटा और सपाट होता है लेकिन कुछ लोगों में इसका साइज़ बढ़ जाता है और कई बार उसमें से बाल भी पनपने लगते हैं।
वैसे तो इनसे कोई खतरा नहीं है लेकिन फिर भी कुछ लोग इन तिलों को अपने शरीर से हटाना चाहते हैं। अगर आप सर्जरी या एलोपैथ की मदद से इन्हें नहीं हटाना चाहते हैं तो हम इस आर्टिकल में आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बता रहे हैं जो आसानी से तिल को हटा देते हैं।

1- सेब का सिरका :
सेब का सिरका नेचुरल एसिड की तरह काम करता है और इसके नियमित इस्तेमाल से यह तिल को धीरे धीरे जलाता रहता है और फिर वे हट जाते हैं।
कैसे करें इस्तेमाल:
- इसके लिए सेब का सिरका, थोड़ा कॉटन और स्कॉच टेप लें।
- कॉटन को सिरके में डुबोएं और तिल पर रख दें।
- अब कॉटन के ऊपर से टेप लगा दें जिससे ये हटे नहीं और 5-6 घंटों के लिए छोड़ दें।
- जब तक तिल खत्म न हो जाए इस प्रक्रिया को रोजाना अपनाएं।

2- बेकिंग सोडा और कैस्टर ऑयल :
तिल को हटाने में यह घरेलू उपाय सबसे असरदार है। सोडे के कारण तिल सूखने लगता है और कैस्टर ऑयल दाग पड़ने से रोकता है। इसीलिए ये तरीका सबसे अच्छा है क्योंकि इससे किसी तरह का दाग नहीं पड़ता है।
कैसे करें इस्तेमाल:
- इसके लिए बेकिंग सोडा, कैस्टर ऑयल और टेप रखें।आधा चम्मच बेकिंग सोडा में कैस्टर ऑयल की कुछ बूंदें डालकर इसका पेस्ट बना लें।
- इस पेस्ट को तिल पर लगायें और उस पर टेप चिपका दें और रात भर ऐसे ही लगा रहने दें।
- जब तक तिल पूरी तरह खत्म न हो जाए इस प्रक्रिया को रोजाना अपनाएं।
- इसे लगाने से स्किन पर जलन और लाल दाग पड़ सकते हैं लेकिन वे समय के साथ ठीक हो जाते हैं।

3- केले के छिलके :
केले के छिलके में मौजूद नेचुरल एंजाइम और एसिड तिल को हटाने में बहुत मददगार हैं।
कैसे करें इस्तेमाल :
- इसके लिए केले के छिलके और स्कॉच टेप लें।
- केले के छिलके का एक टुकड़ा काटें और इसे तिल के ऊपर ऐसे रखें जिससे छिलके का अंदरूनी हिस्सा तिल को टच करे। अब इसके ऊपर टेप लगा दें जिससे छिलका गिरे नहीं।
- इसे पूरी रात ऐसे ही लगे रहने दें और जब तक तिल पूरी तरह हट न जाए रोजाना रात में यह प्रक्रिया अपनाएं।

4- लहसुन:
तिल को हटाने के लिए आप लहसुन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लहसुन में मौजूद शक्तिशाली एंजाइम तिल को हटाने में बहुत असरदार हैं।
कैसे करें इस्तेमाल :
- एक लहसुन की कली और एक कॉटन का टुकड़ा लें।
- लहसुन को कूटकर पेस्ट जैसा बना लें।
- अब इस पेस्ट को तिल पर लगायें और ऊपर से कॉटन लपेट दें।
- बेहतरीन परिणाम के लिए अगले 2-3 हफ़्तों तक इस प्रक्रिया को अपनाएं।

5- एलोवेरा :
अगर आप बिना दर्द के ही तिल से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें। इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जिस वजह से यह बड़ी आसानी से तिल को हटा देता है। हालांकि एलोवेरा जेल की मदद से तिल हटाने में वक़्त ज्यादा लगता है लेकिन यह सबसे बेहतरीन उपाय है।
कैसे करें इस्तेमाल :
- इसके लिए फ्रेश एलोवेरा जेल, कॉटन बैंडेज और टेप लें।
- सबसे पहले तिल वाली जगह को गुनगुने पानी से अच्छे से साफ़ कर लें।
- अब तिल पर एलोवेरा जेल लगायें और इस पर कॉटन बैंडेज लगाकर इस पर टेप लगा दें।
- इसे कुछ घंटों के लिए ऐसे ही लगा रहेने दें।
- अगले एक महीने तक रोजाना दिन में दो बार इस प्रक्रिया को अपनाएं।



Click it and Unblock the Notifications
