Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
Neem Karoli Baba: बाबा नीम करौली ने बताए असफलता के 4 कारण, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं ये गलतियां?
Neem Karoli Baba Success Mantra: कैंची धाम के संत नीम करौली बाबा कहते थे कि मनुष्य का जीवन एक सेवा है, लेकिन उसकी अपनी आदतें उसे इस मार्ग से भटका देती हैं। बाबा अक्सर इस बात पर जोर देते थे कि सफलता केवल धन या पद प्राप्त करना नहीं है, बल्कि मन की शांति और ईश्वर की कृपा का पात्र बनना है। अक्सर हम अपनी नाकामयाबी के लिए भाग्य को दोष देते हैं, लेकिन महाराज जी के अनुसार हमारे भीतर बसी कुछ बुरी आदतें ही हमारी प्रगति के द्वार बंद कर देती हैं। यदि आप भी जीवन के संघर्षों से थक चुके हैं और कामयाबी की राह देख रहे हैं, तो बाबा नीम करौली के इन 4 सूत्रों को समझना आपके लिए अनिवार्य है।
ये सूत्र न केवल आपको आर्थिक रूप से सफल बनाएंगे, बल्कि आपके जीवन में आध्यात्मिक प्रकाश भी भर देंगे। आइए जान लेते हैं नीम कैंची धाम वाले नीम करौली बाबा के अनुसार सफलता के 4 बाधक काम कौन से हैं और कहीं आप भी तो ये गलतियां नहीं कर रहे हैं।

1. गुस्से में आकर न लें कोई फैसला (Control Your Anger)
नीम करौली बाबा कहते थे कि गुस्सा विवेक का नाश कर देता है। जब इंसान क्रोध में होता है, तो उसका ईश्वर से संपर्क टूट जाता है और बुद्धि काम करना बंद कर देती है। क्रोध में लिया गया एक गलत फैसला बरसों की मेहनत पर पानी फेर सकता है। सफल वही है जो कठिन से कठिन परिस्थिति में भी शांत रहकर निर्णय ले सके। शांत मन ही सही दिशा देख पाता है।
2. जीवन की अशांति को करें दूर (Find Inner Peace)
यदि आपका मन विचलित है और जीवन में उथल-पुथल मची है, तो आप कभी भी अपने काम पर एकाग्र (Focus) नहीं हो पाएंगे। बाबा के अनुसार, जो व्यक्ति हर समय चिंता और भय में रहता है, उसके पास लक्ष्मी कभी नहीं ठहरती। बाबा की सीख है कि "सब बन जाएगा" यह बाबा का प्रसिद्ध वाक्य था। ईश्वर पर अटूट विश्वास रखें, इससे मन की अशांति दूर होगी और आप पूरी ऊर्जा के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ सकेंगे।
3. कभी न करें लालच (Avoid Greed)
लालच इंसान की ईमानदारी और चरित्र को खा जाता है। बाबा नीम करौली का मानना था कि जो व्यक्ति दूसरों के हक का मारता है या केवल अपने फायदे के लिए काम करता है, उसकी सफलता क्षणभंगुर होती है। लालच व्यक्ति को ऐसे रास्तों पर ले जाता है जहां पतन निश्चित है। बाबा ने सीख दी थी कि "सेवा ही धर्म है।" दूसरों की मदद करने का भाव रखें, लालच को त्यागें। जितना आपके भाग्य में है, वह आपको मिलकर ही रहेगा।

4. आलस्य से रहें दूर (Overcome Laziness)
बाबा कहते थे कि कर्म ही पूजा है। आलस्य न केवल समय को नष्ट करता है, बल्कि यह शरीर और बुद्धि दोनों को सुस्त बना देता है। एक आलसी व्यक्ति को मिले हुए अवसर भी हाथ से निकल जाते हैं। हमेशा निरंतर कर्मशील रहें, हनुमान जी की तरह निस्वार्थ भाव से अपने कर्तव्यों का पालन करें। याद रखें, ईश्वर भी उन्हीं की मदद करता है जो अपनी मदद स्वयं करते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
