Latest Updates
-
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए
मंगलवार को करें यह आसान उपाय, होंगे सब कष्ट दूर
मंगलवार का शुभ दिन पवनपुत्र हनुमान और प्रथम पूजनीय श्री गणेश को समर्पित हैं। कहतें हैं अगर मनुष्य के जीवन में किसी भी प्रकार का दुःख, कष्ट या बाधा उत्पन्न हो रही हैं तो इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से उसे अपनी समस्त परेशानियों से छुटकारा मिल सकता हैं।
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मंगलवार का महत्वपूर्ण दिन मंगल ग्रह से सम्बंधित हैं जिसे साहस, बल, ऊर्जा, ज़मीन, भाई, मकान आदि का कारक माना जाता हैं। जिन लोगों की कुंडली में मंगल दोष होता हैं वो भी इस दिन विशेष पूजा अर्चना करके इस दोष के बुरे प्रभाव से बच सकतें हैं। आज हम अपने इस लेख में आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे जिससे आप हनुमान जी और गणेश जी दोनों को ही प्रसन्न कर अपने कष्टों का निवारण कर सकतें हैं।

हनुमान कवच धारण करें
हनुमान कवच को 'शोक नाशं' भी कहतें हैं। इस कवच में इतनी शक्ति होती हैं कि इसे धारण करने के बाद मनुष्य सकारात्मक ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करता हैं। साथ ही इसके प्रभाव से सभी, दुःख, कष्ट और रोग से भी मुक्ति मिल जाती हैं। मंगलवार के दिन बजरंबली की आराधना कर उनके मूल मंत्र का "ॐ श्री हनुमंते नमः" का 108 बार जाप कर इस कवच को किसी शुभ मुहर्त में धारण करना चाहिए।
करें हनुमान यंत्र की स्थापना
हनुमान यंत्र को अत्यंत ही शुभ और फलदायी माना गया हैं। कहतें इस यन्त्र में स्वयं पवनपुत्र का वास होता हैं और विधिपूर्वक इसकी पूजा करने से मनुष्य को सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती हैं। साथ ही आपके घर परिवार पर आने वाली सभी विपदाओं को बजरंबली दूर करते हैं।
इस यन्त्र को अपने घर के पूजास्थल पर स्थापित कर हर मंगलवार को इसकी पूजा करें अवश्य लाभ होगा।

बजरंगबली को सिंदूर चढ़ाएं
कहते हैं बजरंगबली को सिन्दूर बहुत ही प्रिय हैं इसलिए हर मंगलवार को हनुमान जी को सिन्दूर चढ़ाने से वे प्रसन्न होते हैं। साथ ही अगर आप अपनी मनोकामना की पूर्ति चाहते हैं तो बजरंगबली के सिर का सिन्दूर लेकर माता सीता के चरणों में लगा दीजिए इससे जल्द ही आपकी सभी इच्छाएं पूर्ण हो जाएंगी।
इसके अलावा पीपल के 11 पत्तों पर हल्दी या चंदन से श्री राम का नाम लिख कर हनुमान मंदिर में अर्पित करने से भी लाभ मिलता हैं।
इन चीजों का करें दान
मंगलवार के दिन दान का भी बहुत महत्व हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार इस दिन शहद, सिन्दूर, लाल फूल, मसूर की दाल, लाल मिर्च, गेंहू, केसर, तांबा, लाल मूंगा आदि का दान करने से मनुष्य को हर प्रकार के शारीरिक और मानसिक रोगों से छुटकारा मिलता हैं और वो शांति का अनुभव करते हैं।
ऐसे करें गणेश जी को प्रसन्न
मंगलवार के दिन हनुमान जी के अलावा गौरी पुत्र गणेश जी की भी पूजा करना लाभदायक होता हैं। इस दिन गणेश जी को लाल फूल, लाल वस्त्र, लाल फल या फिर लाल रंग के किसी भी चीज़ का भोग लगाने से वे प्रसन्न होते हैं और सभी इच्छाएं पूर्ण करते हैं।

मंगल दोष के लिए करें यह उपाय
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगल शुभ स्तिथि में नहीं होता हैं तो उसे शारीरिक और मानसिक शक्ति नहीं मिलती हैं। इतना ही नही उसे रक्त से सम्बंधित रोग भी हो जाते हैं। इस दोष का उपाय करने के लिए ऐसे जातकों को मंगल यंत्र की स्थापना करनी चाहिए। इससे सभी अशुभ प्रभाव दूर होते हैं साथ ही मंगल से सम्बंधित वस्तु का दान भी बहुत लाभकारी माना गया हैं।
बुरी नज़र से बचने के लिए करें यह उपाय
अगर आप खुद को यह अपने परिवार को किसी की बुरी नज़र से बचाना चाहतें हैं तो मंगलवार को सुबह धागे में चार मिर्चें नीचे तथा तीन मिर्चें ऊपर और बीच में नीबू पिरोकर अपने घर और दूकान के मुख्य द्वार पर लटकाएं। इससे घर के अंदर नकारात्मक ऊर्जा का भी प्रवेश नहीं होगा।
इस दिन हनुमान जी को गुलाब की माला चढ़ाने से और राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करने से भी उनका आशीर्वाद मिलता हैं और सभी बाधाएं दूर होतीं हैं।
कुछ अन्य उपाय
1.मंगलवार को हनुमान जी को बूंदी का लड्डू और नारियल चढ़ाएं।
2.लाल गाय को रोटी खिलाएं।
3.बजरंबली को तुलसी का पत्ता चढ़ाएं।
4.हनुमान चालीसा का पाठ करें।
5.शुद्ध सात्विक भोजन का सेवन करें, मांसाहारी भोजन और शराब से बचें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
