Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
गुड़ी पड़वा 2019: इन टोटकों से मां लक्ष्मी को बुलाएं घर, होगी धनवर्षा
गुड़ी पड़वा का त्योहार यूं तो खासतौर से महाराष्ट्र में मनाया जाता है लेकिन देशभर में इस मौके पर अलग अलग नामों से पर्व मनाए जाते हैं। इस साल गुड़ी पड़वा 6 अप्रैल को मनाया जाएगा।
इसी दिन से उत्तर भारत में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होगी तो वहीं दक्षिण में युगादी या उगादि मनाई जाएगी। ये सभी जश्न हिंदू नववर्ष के आने की खुशी में मनाए जाते हैं। हिंदू कैलेंडर के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष का शुभारंभ होता है। इस साल यानी 2019 में ये 6 अप्रैल, शनिवार को पड़ रहा है।

क्या आप जानते हैं कि कौड़ियों को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। समुद्र और नदियों से मिलने वाली कौड़ियां आमतौर पर सफ़ेद, भूरी, पीली और कई चितकबरी रंग की होती है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि 6 अप्रैल को गुड़ी पड़वा के मौके पर आप कौड़ियों का इस्तेमाल करके घर में पैसों की आमद को कैसे बढ़ा सकते हैं। अपनाएं कौड़ियों से जुड़े ये टोटके।

1. मां लक्ष्मी को ऐसे करें प्रसन्न
आप गुड़ी पड़वा में पूजा के दौरान 11 कौड़ियों की भी पूजा करें, इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाएंगी। उसके बाद एक पीले रंग का वस्त्र लें और इन कौड़ियों को उसमें बांध कर अपनी तिजोरी में रख दें। इस उपाय से आपकी पैसों की तिजोरी कभी खाली नहीं होगी और धन से भरी रहेगी।

2. घर की सुख शांति के लिए
अगर आप अपने घर में सुख शांति और तरक्की बनाए रखना चाहते हैं तो गुड़ी पड़वा के दिन 11 कौड़ियों को लाल कपड़े में बांध कर अपने घर के मुख्य द्वार पर लटका दें। ऐसा करने से घर में नकारात्मक शक्तियों का प्रवेश नहीं हो पाता है और घर में सुख समृद्धि का वास बना रहता है।

3. बुरी नजर से बचने के लिए
अगर आप बुरी नजर से परेशान रहते हैं तो ये उपाय आपके लिए है। गुड़ी पड़वा के मौके पर एक पीले रंग की कौड़ी को ताबीज की तरह अपने गले में डाल लें। ये कौड़ी आपको बुरी नजर से बचा कर रखेगी।

4. कुबेर को भी करें प्रसन्न
गुड़ी पड़वा के दिन आप सिर्फ माता लक्ष्मी ही नहीं कुबेर को भी प्रसन्न कर सकते हैं। बस आपको करना ये है कि गुड़ी पड़वा त्योहार के मौके पर अपने घर की उत्तर दिशा में 11 पीले रंग की कौड़ियों को हरे कपड़े में बांध कर छिपा दें। माना जाता है इससे कुबेर खुश रहते हैं और आपके धन संपत्ति में वृद्धि होगी।



Click it and Unblock the Notifications
